फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old and dilapidated electrical wires will be replaced on New Year

Lakhimpur Kheri News: नए साल पर बदले जाएंगे बिजली के पुराने व जर्जर तार

Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Old and dilapidated electrical wires will be replaced on New Year
लखीमपुर। रिवैंप योजना के तहत शहर के पुराने व जर्जर बिजली तारों को बदले जाने का कार्य चल रहा है। कुछ क्षेत्रों में कार्य पूरा हो चुका है, तो कुछ क्षेत्रों में किया जाना है। ऐसे में विभाग ने कटौती का रोस्टर जारी किया है, ताकि जहां कार्य होना है उन मोहल्लों के उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी हो सके।
विज्ञापन

रिवैंप योजना के तहत शहर के पुराने व जर्जर बिजली तारों को बदलने का कार्य एक से सात जनवरी 2024 तक चलेगा। नए साल पर एक जनवरी को सबसे पहले 33 केबी विद्युत उपकेंद्र गढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला हरिजन बस्ती, चिकवा मंडी हाथीपुर में सप्लाई सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। दो जनवरी को मोहल्ला शास्त्री नगर, कपूरथला में शांतिपुर बाग में सब्जी मंडी सुबह 11 से छह घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। तीन जनवरी को हरिजन बस्ती, चिकवा मंडी के पास हाथीपुर की सप्लाई बाधित रहेगी। नई बस्ती उपकेंद्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी, एलआरपी के पीछे छह घंटे कटौती रहेगी। इसी तरह नई बस्ती व छाउछ में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पंडितपुरवा आवास विकास कॉलोनी व शिवसागर कालोनी छाउछ की सप्लाई बाधित रहेगी। मिश्राना चौराहा, छाउछ को छह जनवरी और शास्त्री नगर कपूरथला में कांति सिंह बाग से सब्जी मंडी तक सात जनवरी को कार्य होने के चलते सप्लाई बंद रहेगी। एक्सईएन शैलेेंद्र कुमार ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत कार्य होना है। ऐसे में उन मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, जिसका रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कई मोहल्लों की गुल रही सप्लाई
लखीमपुर। मोहल्ला शास्त्री नगर, हिदायत नगर, शांतिनगर आदि मोहल्लों की बिजली शनिवार को कई घंटों के लिए बाधित रही। कुछ जगह फॉल्ट के कारण तो कुछ जगह टेस्टिंग कार्य होने की वजह से सप्लाई बंद रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed