फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Oil Ksbewasion to give fair compensation '

‘ओयल कस्बावासियों को दिया जाए उचित मुआवजा’ 

Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
"Oil Ksbewasion to give fair compensation '
bjp - फोटो : amar ujala
भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा न देने पर आंदोलन की दी चेतावनी

अपने ही हाथों अपना आशियाना उजाड़ने के लिए मजबूर ओयल कस्बावासियों के दुख में शामिल होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है और मुआवजा न दिए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सीतापुर और लखीमपुर मार्ग फोरलेन प्रस्तावित है। इसको लेकर ओयल कस्बे में सड़क के चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों को लोकनिर्माण विभाग ने इनके मालिकों से तोड़ने के लिए कहा है। जिससे गृहस्वामियों में हड़कंप है। इस संबंध में कस्बावासी कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इनसे बात तक करना जरूरी नही समझा है। जिस पर शुक्रवार को भाजपा  जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने डीएम आकाशदीप को ज्ञापन देकर कहा कि सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर लखीमपुर मार्ग की ओयल में चौड़ाई सात मीटर है और इसके दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की मात्र पांच मीटर ही जमीन है। जबकि कस्बा वासियों के मकान इससे कहीं ज्यादा दूरी पर बने हैं। जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान के मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कस्बावासियों को उचित मुआवजा नही दिया गया तो भाजपा आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इस मौके पर अंबरीश सिंह, उमेश कुमार मिश्रा, दीपक पुरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed