फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Off against the inevitability of Pankard bullion market

पैनकार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ सर्राफा बाजार बंद

Fri, 17 Apr 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Apr 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Off against the inevitability of Pankard bullion market
एक लाख या उससे अधिक मूल्य के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ शुक्रवार को जिले का सर्राफा बाजार बंद रहा। सर्राफा व्यवसाइयों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर लखीमपुर सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सर्राफा बाजार में एक सभा की। इसके बाद शहर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता लखीमपुर खीरी सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्त ने की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2015 में एक लाख या उससे अधिक के आभूषण की खरीददारी पर पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था पूरी तरह अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है कृषि उत्पाद से होने वाली आय करमुक्त है ऐसी स्थिति में किसान के पास पैनकार्ड होना अनिवार्य नहीं है। स्वर्णाभूषण परिवार द्वारा स्त्री को दिया गया उपहार है और स्त्री की आर्थिक सुरक्षा है। महिलाएं अपनी छोटी-छोटी बचत करके बच्चों के भविष्य के लिए जेवर खरीदती हैं उनके पास पैन कार्ड होना जरूरी नहीं है।  
विज्ञापन

सभा में सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों की निंदा की गई। साथ ही वित्तमंत्री से मांग की गई कि वह इस नियम को जल्द से जल्द वापस लें। इस मौके पर अन्य व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकजुटता से वैट में बढ़ोतरी, गोल्ड कंट्रोल, एक्साइज लगाना आदि नियम वापस लिए जा चुके हैं। इस बार भी हमारी जीत होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के बाद सर्राफा व्यवसाइयों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ विलोबी मेमोरियल हाल के प्रांगण में पहुंचा जहां व्यापारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पैन कार्ड की अनिवार्यता से सर्राफा व्यवसाय प्रभावित होगा। इससे काला धन रुकने की बजाय तस्करी बढ़ेगी। मांग की गई कि एक लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म की जाए। दस फीसदी कस्टम ड्यूटी को घटाकर पांच प्रतिशत किया जाए।  
प्रदर्शन में जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक गुप्ता के अलावा मनोज सहगल, आलोक रस्तोगी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, अतिन गर्ग, अंशुल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद, अमित गुप्ता, श्याम मनोहर, राधे श्याम, सुमित गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि शामिल रहे।

पलियाकलां। सर्राफा कारोबारियों की देश व्यापी हड़ताल के मद्देनजर यहां भी सर्राफा कारोबार बंद रहा। शहर की पुरानी बाजार, मेलारोड, सब्जीमंडी आदि की सर्राफे की दुकाने पूरी तरह बंद रहीं। इससे इससे संबंधित खरीदारी करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed