फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Of rain on the mountains Sharada after Ufnai

पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद उफनाई शारदा

Sun, 12 Jul 2015 10:45 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 12 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Of rain on the mountains Sharada after Ufnai
पहाड़ों पर हो रही बारिश से शारदा नदी फिर उफान पर है। नदी खतरे के निशान को पार कर करीब 81 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है और उसके जलस्तर में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इससे पानी एक बार फिर से नदी के समीपवर्ती गांवों के खेतिहर इलाकों में भर गया है। इमलिया फार्म समेत अन्य गांवों के कई संपर्क मार्गों पर कई-कई फुट बाढ़ का पानी चल रहा है।
विज्ञापन

कई दिनों से पहाड़ों पर बारिश हो रही है जिससे बनबसा बैराज से भी अतिरिक्त पानी की रिलीजिंग बढ़ गई है और इसके कारण शारदा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे शारदा नदी 154.430 सेमी पर बह रही थी जो खतरे के निशान से करीब 81 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी के खतरे के निशान से इतना ऊपर जाने के कारण उसका पानी समीपवर्ती गांवों के खेतिहर इलाके में जा घुसा है। इमलिया फार्म समेत तमाम गांवों के कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का कई-कई फुट पानी चल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और एक बार फिर आई बाढ़ से फसलों के डूबने के कारण किसानों के माथों पर बल पड़ गए हैं।
विज्ञापन

बैराज गेट खुलने से मिली किसानों को राहत
इलाके के दर्जनों गांवों में भरे सुहेली के बाढ़ के पानी से लोगों को राहत मिली है। यह राहत सुहेली बैराज के सभी गेट खुलने के कारण मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहेली बैराज के सभी गेट खुले रहने चाहिए ताकि बाढ़ का पानी ठहराव न ले सके। ग्रामीणों का आरोप है कि सुहेली बैराज के गेट बंद रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी भरा रहा बाढ़
मझगईं। सुहेली नदी का पानी इलाके में तीसरे दिन भी भरा रहा। बाढ़ के तेज बहाव के चलते चौखड़ा फार्म गांव की एक दस वर्ष पूर्व बनी पुलिया की दीवार कटकर पानी में बह गई।  दीवार के नाले में समा जाने से लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है। इसके साथ ही लियाकत पुरवा, नयापुरवा, खालेपुरवा गांवों में भी बाढ़ का पानी अभी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिलने से ग्रामीणों काफी गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed