फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Of Maha Shivaratri Hots up

महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

Sun, 15 Feb 2015 07:19 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 15 Feb 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Of Maha Shivaratri Hots up
नगर के पौराणिक शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

17 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर, परिसर और गोकर्णतीर्थ परिसर को सजाने का काम शुरू किया गया है। मंदिर को सजाने के लिए कई क्विंटल गेंदा लखनऊ से मंगाया गया है। तीर्थ की तली झाड़ सफाई करने के बाद आने वाले भक्तों के लिए तीर्थ में जल भरा गया है। मंगलवार को मंदिर के प्रवेश द्वार के पास सुबह से रात तक मंदिर कमेटी की ओर से ठंडाई की व्यवस्था की जाएगी। शाम को गोकर्ण तीर्थ पर दीप दान होगा। शाम को धूमधाम से शिव बारात निकाली जाएगी। यात्रियों के ठहरने के लिए पार्वती सत्संग स्थल और चंद्रभाल बाबा सत्संग स्थल की सफाई कराकर तैयार किया गया है। यहां बनाए गए शौचालय यात्रियों के लिए नि:शुल्क रहेंगे।
शाम से रातभर नीलकंठ तीर्थ मैदान में पं. रामदेव मिश्र शास्त्री के नेतृत्व में 108 यजमानों से महाभिषेक कराया जाएगा। कोटवारा देवकली के मध्य मोरध्वज टीला पर स्थित बाबा वीरेश्वरनाथ धाम के सेवादार रामगुलाम पांडे ने बताया कि धाम पर महाशिवरात्रि के दिन श्रीरामचरित मानस अखंडपाठ और दूसरे दिन समापन पर विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन

बांकेगंज। यहां महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बांकेश्वर महादेव मंदिर महाभिषेक और शिव बारात की तैयारी शुरू कर दी गई है। पंडित कुसुम शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार सायं 5 बजे मंदिर प्रांगण से धूमधाम और गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। बारात कस्बे की गलियों से होकर सायं सात बजे राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर के  गर्भ गृह में महाभिषेक किया जाएगा। जिसके लिए दूध, गन्ने का रस, बेलपत्र, समी, फूलों अदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि गोला के पौराणिक शिव मंदिर और यात्रियों की सुरक्षा के  लिए तीन सीओ, नौ एसओ, 15 एसआई, एक महिला एसआई, 80 सिपाही, 15 महिला सिपाही, 100 होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी, दो गारद और दो टियर गैस पार्टी के जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed