{"_id":"628e7cdaff03fb60d77d00bb","slug":"obc-educated-unemployed-apply-by-june-20-lakhimpur-news-bly4860464102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी पढ़े-लिखे बेरोजगार 20 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी पढ़े-लिखे बेरोजगार 20 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिये अर्हता-शर्तों के अधीन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि योजना के तहत एक लाख रुपये तक का तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इंटरमीडियट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी), आवेदक के आधार कार्ड की प्रति, प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में ओ-लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग विभाग, की बेवसाइट http://backwardwelfareup.gov.in एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से 7 जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जायेगा। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद