फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   oath

मंडलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Tue, 14 Jul 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Jul 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
oath
रोटरी क्लब लखीमपुर, इनरव्हील क्लब, नवदिशा लखीमपुर का संयुक्त पदग्रहण समारोह शहर के अकेजन हाल में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंडलाध्यक्ष वेद प्रकाश और रीता प्रकाश ने वर्ष 2015-16 के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर कई नए सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ली। मंडलाध्यक्ष ने रोटरी बुलेटिन रोटरी संदेश का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

समारोह में मंडलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय नागर, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष उमा पितरिया और इनरव्हील क्लब नवदिशा की अध्यक्ष मनजीत सलूजा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीनों अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी का परिचय कराया और उन्हें पद की शपथ दिलाई। मंडलाध्यक्ष ने क्लब की प्रकाशित रोटरी बुलेटिन का विमोचन किया। उन्होंने 12 नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की।
विज्ञापन

इससे पहले मंडलाध्यक्ष वेदप्रकाश और उनकी पत्नी रीता प्रकाश का जिले में आने पर गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रोटरी क्लब द्वारा अंगीकृत विद्यालय में भी उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने साउंड सिस्टम विद्यालय को प्रदान किया। बच्चों को बिस्कुट वितरित किए। मंडलाध्यक्ष ने बड़ौदा में आयोजित आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही कोच जितेंद्र को भी सम्मानित किया। कक्षा छह में प्रथम आने पर खुशबू राजवंशी, कक्षा सात की वर्षा दीक्षित और कक्षा आठ की प्रगति जायसवाल को पुरस्कृत किया। उन्होंने पिपरिया बाईपास पर जीवन मुक्तिधाम पर क्लब द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को रोटरी सभागार में क्लब असेंबली हुई। इसमें बालिका जूली तिवारी को सिलाई मशीन प्रदान की गई। माइक्रोलोन में कुल्लन कश्यप को जीविकोपार्जन करने के लिए ठेला प्रदान किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की काजल वर्मा और शिशु मंदिर की रीतिका को क्लब की ओर से पूरे साल की फीस प्रदान की गई। इस मौके पर डॉ. जयशंकर वाजपेयी, मास्टर ट्रेनर डॉ अजय आगा, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, विमल अग्रवाल, रवि भूषण साहनी, डॉ. कमल मेहरोत्रा आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed