{"_id":"60ec8b118ebc3ebf0b0e1f9b","slug":"oath-ceremony-lakhimpur-news-bly452914532","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव समेत सदस्यों का शपथ ग्रहण सोमवार को हुआ, जिसमें डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों के साथ अध्यक्ष ने समिति की पहली बैठक की, जिसमें छह समितियों का गठन किया गया।
डीसी रोड स्थित एक लॉन में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत जिला पंचायत सदस्यों सहित डीएम अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर किया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों, आगंतुकों, अतिथियों का आभार जताया। समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक हुई, जिसमें सभी सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई पर चर्चा की गई, जिसके बाद निर्माण, सेवायोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनशक्ति और कार्य समिति का गठन किया गया। समारोह में जिला प्रभारी दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, बाला प्रसाद अवस्थी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, मंजू त्यागी, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री बृजेश सिंह समेत 72 जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ठीक छह माह बाद नए अध्यक्ष ने संभाला कामकाज
13 जनवरी 2021 को तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद डीएम ने बतौर प्रशासक कार्यभार संभाला था। प्रशासक भी अधिकतम छह माह तक जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाल सकते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल 2021 को मतदान कराए जाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई 2021 को मतदान कराया गया था। प्रशासक का कार्यकाल 12 जुलाई 2021 को समाप्त होने से कुछ घंटे पहले ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कार्यभार संभाल लिया है।
नरेंद्र सिंह के पाले में ही रही गेंद
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था, जिसमें खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद के दोनों दावेदार मितौली निवासी थे। लिहाजा सारी जोर-आजमाइश का केंद्र मितौली ही रहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह के पति डॉ नरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद आरक्षित होने पर अपने वर्कर ओमप्रकाश भार्गव पर दांव लगाया था, तो वहीं सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने अपनी बहू अंजली भार्गव को अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।
गांवों में बेहतर शिक्षा और विकास कार्य कराना प्राथमिकता : अध्यक्ष
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव ने बताया है कि गांवों में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था कराना प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही सड़क, नाली, पुलिया, रपटा पुल, यात्री प्रतीक्षालय, मॉडल शौचालय बनवाए जाएंगे। सदस्यों से इस संबंध में प्रस्ताव लेकर कार्य कराए जाएंगे। संवाद