फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Number of eligible farmers increased by 23 thousand in three months

Lakhimpur Kheri News: तीन माह में बढ़ गई 23 हजार पात्र किसानों की संख्या

Sun, 25 Jun 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Number of eligible farmers increased by 23 thousand in three months
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अप्रैल से जून 2023 तक 23 हजार पात्र किसान बढ़ गए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों के ई-केवाईसी का कार्य जारी है। एक लाख से अधिक किसान अभी भी लापता हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें मृतक, अपात्र और बाहर रह रहे किसान शामिल हो सकते हैं। केवाईसी अभियान पूरा होने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल पंजीकृत 6.45 लाख किसान आधार प्रमाणित हैं। पिछले वर्ष 2022 में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की ई-केवाईसी कराई है। इसमें किसानों की सूची को भूलेख से मैप कराया गया। इस अभियान में मार्च 2023 तक कुल 4.84 लाख किसानों की ई-केवाईसी हुई थी। इससे सम्मान निधि की 13वीं किस्त 4.84 लाख किसानों को मिली थी। 1.61 लाख किसानों को ई-केवाईसी न कराने के चलते सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली थी।
विज्ञापन


तीन महीने में 23 हजार किसानों ने कराई ई-केवाईसी
इधर तीन महीने के दौरान करीब 23 हजार और किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है। इससे पात्र किसानों की संख्या 4.84 लाख से बढ़कर 5.07 लाख हो गई है। इसके बावजूद आधार प्रमाणित किसानों की संख्या के मुकाबले 1.38 लाख किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है। ई-केवाईसी करा चुके किसानों को ही किसान सम्मान निधि की किस्त मिलेगी।
विज्ञापन


ई-केवाईसी कराने वालों को ही मिलेगी 14वीं किस्त
उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जुलाई में सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी होनी है। यह किस्त ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को मिल पाएगी। बताया कि शेष किसानों में हजारों किसान मृतक मिले हैं। जबकि कुछ किसान अपात्र हो गए हैं, तो कुछ किसान जिले से बाहर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed