{"_id":"590cb9224f1c1b771c440f3f","slug":"number-disappears-from-plate-hurter-so-someone-s-light-times-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेट से नंबर गायब, हूटर तो किसी की लाइट बार खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेट से नंबर गायब, हूटर तो किसी की लाइट बार खराब
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मुअायना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसपी के निरीक्षण में खुली यूपी 100 गाड़ियों की पोल
खामियां मिलने पर एसपी ने लगाई स्टॉफ को फटकार
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में संचालित यूपी 100 की पोल शुक्रवार को खुलकर सामने आ गई। परेड के बाद एसपी ने जब जिले भर से बुलाई गईं पीबीआर गाड़ियों का निरीक्षण किया तो कई की प्लेटों से नंबर गायब मिले, तीन के हूटर भी दो माह से खराब मिले। इतना ही नहीं कई गाड़ियों में लगी बार लाइटें भी नहीं जली। इसे देख एसपी भड़क गए। उन्होंने चालक, टीम लीडर और मातहत अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
दरअसल बुधवार को यूपी 100 से डग्गामारी करने का मामला सामने आने के बाद एसपी ने सख्त हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार को परेड के दौरान जिले भर की सभी गाड़ियों को पुलिस लाइन में लाया गया। परेड के बाद एसपी डॉ. एस चन्नपा ने एक-एक कर सभी गाड़ियों के हूटर, बार लाइट, इंडीकेटर, फॉग लाइट, नंबर प्लेट, बैक लाइट आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान यूपी 32 बीजी 2893 समेत पांच गाड़ियों की प्लेट से नंबर गायब मिले। यूपी 32 बीजी 2844 समेत सात गाड़ियों की बार लाइटें खराब मिलीं। उन्होंने चालकों और मातहत अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। एसपी के पूछने पर चालकों ने बताया कि हूटर करीब दो माह से खराब है। इसकी शिकायत भी कई बार दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन ठीक नहीं कराया गया है। एसपी ने यूपी 100 के प्रभारी को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। गाड़ियों का निरीक्षण करने के बाद एसपी डॉ. एस चन्नपा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वाटर गार्ड, मेस, आवास आदि का निरीक्षण कर एमटी शाखा में खड़े वाहनों आदि देखे। इस दौरान उन्होंने सामने आईं मामूली खामियों को दुरुस्त कराने के आदेश आरआई को दिए।
विज्ञापन
गोष्ठी कर कर्तव्यों का पढ़ाया पाठ
वाहनों का निरीक्षण करने के बाद एसपी डॉ. एस चन्नपा ने चालकों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी चालक अपने निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात रहें। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित की मदद करें। किसी के प्रलोभन में न आएं और न ही ऐसा कोई काम करे, जिससे वर्दी शर्मसार हो। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन