फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now there is no Bahubali left in Terai region: Amit Shah

अब तराई क्षेत्र में नहीं बचा कोई बाहुबली : अमित शाह

Fri, 18 Feb 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now there is no Bahubali left in Terai region: Amit Shah
हेलिपैड पर लोकेंद्र प्रताप सिंह से मिलते अमित शाह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी के रामलीला मैदान पर तय समय से डेढ़ घंटा पहले पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने 26 मिनट के भाषण में जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बताया। भाजपा राज में मजबूत कानून व्यवस्था की वकालत की। कहा कि तराई क्षेत्र में अब कोई बाहुबली नहीं बचा। लेकिन मंत्रालय में उनके प्रमुख सहयोगी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने जनता से पूछा कि पूरे लखीमपुर में या तराई क्षेत्र में कोई बाहुबली बचा है क्या। जवाब मिला कि कोई नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि अगर सपा सरकार बनेगी तो यूपी में फिर से माफियावाद आ जाएगा। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान जेल से बाहर आ जाएंगे। कहा कि पिछले पांच साल में कोई भी आदमी मां बहनों को अपमान की नजर से नहीं देख सका है। अखिलेश सरकार के मुकाबले यूपी में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कभी लक्ष्मीपुर के नाम मशहूर लखीमपुर में आए हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण नगरी है। लक्ष्मीपुर का जिक्र कर उन्होंने जहां शहरी सीट के मतदाताओं को साधा तो छोटी काशी का जिक्र कर गोला विधानसभा मतदाताओं को साधने की कोशिश की। यही नहीं, उन्होंने अपने भाषण में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित लिलौटीनाथ शिवमंदिर और महाभारतकालीन देवकली मंदिर का भी जिक्र किया। निघासन विधानसभा क्षेत्र के तिकुनिया में स्थित
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़ियाला गुरुद्वारा को भी मंच से नमन कर तिकुनिया हिंसा के असर को भी कम करने की कोशिश की। अंत में उन्होंने स्थानीय प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इससे पहले तीन बजे जब उनका हेलिकॉप्टर मैदान में पहुंचा तो भाजपा उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और स्थानीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने हेलिपैड पर उनकी अगवानी की।
पुराने दौरों का जिक्र कर चौका लगाने की अपील
अमित शाह ने खीरी के अपने पुराने दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि वह 2017, 2014 और 2019 में खीरी आए थे और भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था, जिसका मान रखते हुए खीरी की जनता ने तीनों पर भाजपा को

जीत दिलाई थी। उन्होंने मंच से ही जनता से अपील की कि इस बार भी वह उनका मान रखें और तीन बार की तरह इस बार चौका लगाएं।
योगी मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वादों की झड़ी लगाई
अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी गन्ना मिल बंद नहीं हुई है। जिले की आठों विधानसभाओं में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। ओयल में स्थित मातृ शिशु अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाया है। मोहम्मदी में पांच बिजली घर बनाए गए हैं। मोहम्मदी की जनता से वादा किया कि क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज मंजूर कर लिया गया है। कहा कि जंगलीनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। कम्युनिटी हाल और अन्य निर्माण कराए जाएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि गोला को भी पर्यटन नगरी बनाया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने 6 लाख किसानों को 930 करोड़ रुपये देने का काम किया है। बेलरायां चीनी मिल के सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed