फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the women of the group will distribute pollution free stove

अब समूह की महिलाएं बांटेंगी प्रदूषण मुक्त चूल्हा

Mon, 02 Aug 2021 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now the women of the group will distribute pollution free stove
लखीमपुर खीरी। एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा गठित महिला समूहों के लिए अच्छी खबर है कि अब वह सोलर होम लाइटिंग सिस्टम के दो उत्पाद बनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएंगी। बाजार मूल्य से कम लागत में यह सिस्टम लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों के घर सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इसके साथ ही प्रदूषण मुक्त चूल्हा भी बांटेगी, जिससे महिलाओं को धुएं की पीड़ा से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में शनिवार को प्रेरणा ओजस के सीईओ शैलेंद्र द्विवेदी ने सभी 15 ब्लॉकों के ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ बैठक कर सोलर लैंप योजना और प्रेरणा ओजस के तहत नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की। पहले ब्लॉक वार प्रेजेंटेशन के माध्यम से ब्लॉक मिशन मैनेजर से एक दिसंबर 2017 से 31 दिसंबर 2020 तक सोलर लैंप योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि सोलर लैंप योजना के तहत 2018 से 2020 में ब्लॉक लखीमपुर, पलिया, निघासन में समूह की महिलाओं ने 90 हजार सोलर लैंप बनाकर स्कूल के बच्चों को सब्सिडी दर पर मात्र 100 रुपये में बांटे थे। इस कार्य में 75 महिलाओं को रोजगार मिला था। अब समूह की इन्हीं महिलाओं में से पांच महिलाओं ने सोलर शॉप खोली है, जो बिक्री के साथ रिपेयरिंग का कार्य भी करती हैं। इससे हर माह 8000 से 10 हजार रुपये तक आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास के प्रेरणा ओजस कार्यक्रम के तहत नया कार्य शुरू किया गया है। 2021 से 2022 में खीरी के सभी 15 ब्लॉको में चार-चार प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र खोले जाएंगे, जिसका संचालन समूह की ही महिलाएं करेंगी। महिलाएं बैंक से या एनआरएलएम विभाग से ऋण लेकर प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र खोलेंगी और उसमें सोलर के सभी प्रकार के उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बिक्री करेंगी। साथ ही खराबी आने पर वहीं उनकी रिपेयरिंग भी करेंगी।
जिले में 60 प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र खुलेंगे और ब्लॉक लखीमपुर में सोलर प्रोडक्ट की असेंबल यूनिट स्थापित की जाएगी। इस यूनिट में 20 समूह की महिलाओं द्वारा सोलर के सभी प्रोडक्ट को बनाकर प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र के माध्यम से बेचा जाएगा। बैठक में उपायुक्त स्वत: रोजगार अजय प्रताप सिंह, जिला मिशन प्रबंधक वरुण गुप्ता, जिला मिशन प्रबंधक बबिता वैश्य, भूपेंद्र सिंह, प्रेरणा ओजस के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उमेश उपस्थित रहे।
कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करेंगी 150 महिलाएं
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं टेरी (ऊर्जा और संसाधन संस्थान ) के संयुक्त तत्वाधान से प्रत्येक ग्रामीण घर तक सोलर होम लाइटिंग सिस्टम व धुआं रहित चूल्हा सब्सिडी पर प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र के माध्यम से देने की पहल शुरू की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में 10 महिलाएं इस कार्य को कमीशन एजेंट बनकर करेंगी, जिससे उनकी आमदनी होगी। सीईओ शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 15 ब्लॉकों के समूह की 150 महिलाएं कमीशन एजेंट बनकर यह कार्य करेंगी। इस सोलर होम लाइटिंग सिस्टम व धुआं रहित चूल्हा की कीमत 8000 रुपये है, लेकिन ग्रामीण घर को मात्र 4500 रुपये में महिलाएं बिक्री करेंगी। इस पूरे सोलर सिस्टम पर 3500 रुपये की टेरी संस्था की ओर से सब्सिडी है। सिस्टम के साथ एक सोलर पैनल 50 वाट, एक बैटरी 12 वोल्ट 20 एएच, बैटरी चार्ज कंट्रोलर 5ए 12 वोल्ट, मोबाइल चार्जिंग, तीन एलईडी बल्ब पांच वॉट, एक इंस्टालेशन किट, एक धुआं रहित चूल्हा मिलेगा।

महिलाओं को 250 से 500 रुपये तक मिलेगा कमीशन
एक सोलर सिस्टम की बिक्री करने पर समूह की महिला सदस्य को 250 रुपये से 500 रुपये तक कमीशन मिलेगा। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ के सहयोग से सभी गांवों में प्रधान व पंचायत सचिव के माध्यम से घर-घर तक जागरूकता फैलाई जाएगी, जिससे हर घर में सोलर सिस्टम आसानी से पहुंचाया जा सके और हर घर उजाला से रोशन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed