फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the uniform quality of manipulating

अब यूनिफार्म की क्वालिटी से छेड़छाड़

Sun, 20 Sep 2015 11:33 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 20 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक निघासन में विद्यार्थियों को दी जाने वाली यूनिफार्म की क्वालिटी में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। चार सौ रुपये में मिलने वाली यूनिफार्म की क्वालिटी बेहद खराब है। यह यूनिफार्म 150 रुपये में बनवाकर तैयार की जा  रही है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों की माने तो ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को अपने प्रभाव में लेने के लिए दलालों ने पहले से नेटवर्क जमा रखा था। इधर, शासनादेश और पैसा ट्रांसफर होते ही इन लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए स्कूलों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। बताते हैं कि इन लोगों को विभाग के ही कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि ये लोग बेखौफ स्कूलों में पहुंचकर स्टाफ  को कमीशन का लालच देकर यूनिफार्म बनवाने का ठेका ले लेते हैं।  
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दलालों का असर सबसे ज्यादा है। जो स्कूल मानकों के अनुसार चलना चाहते हैं उनके प्रबंधन को डरा-धमकाकर दबाव बनाया जाता है, और तो और कुटेशन, टेंडर तक अपने स्तर से प्रकाशित करवाने का लालच देकर खेल किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि विभाग की तरफ से यूनिफार्म के लिए चार सौ रुपये दिए जाते हैं। इसमें पहले 75 प्रतिशत पैसा आवंटित किया जाता है। बाकी बचा हुआ यूनिफार्म वितरण और सत्यापन ओके होने के बाद रिलीज किया जाता है। सूत्र बताते हैं कि दलाल 150 रुपये में यूनिफार्म सप्लाई करने की जिम्मेदारी ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि यूनिफार्म निर्माण में पूरी तरह से सतर्कता और पारदर्शिता बरती जा रही है। इसके लिए शासन की ओर से गाइड लाइन जारी है। साथ ही सभी को इस संदर्भ में अवगत भी कराया जा चुका है। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अध्यापक कमीशन लेता है तो कार्रवाई की जाएगी।
पिछले सत्र में लाखों का हो चुका है घोटाला
पिछले सत्र में निघासन ब्लॉक में यूनिफार्म में लाखों का घोटाला हो चुका है। एक फर्म स्वामी की शिकायत पर जब इसकी जांच हुई तो खुद शिक्षा विभाग के लोग ही इसमें सबसे ज्यादा लिप्त मिले। इसमें कई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई की गई थी।
यूनिफार्म पहनने में हो रही है परेशानी
स्कूली बच्चों ने बताया कि 12 से 15 रुपये प्रति मीटर के कपड़े की यूनीफार्म वितरण की जाती है जो अधिक गर्मी होने पर बदन में चुभने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed