फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the tiger is spreading terror in Balera village

अब बलेरा गांव में दहशत फैला रहा बाघ

Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now the tiger is spreading terror in Balera village
चंदनचौकी। दुधवा टाइगर रिजर्व की उत्तर सोनारीपुर रेंज के बलेरा गांव में दो दिनों से बाघ का आतंक है। बाघ एक पालतू सुअर का शिकार कर चुका है। हाथियों से बाघ को ट्रेस करने का कार्य किया जा रहा है। गन्ने के खेत के पास पिंजड़ा भी लगाया गया है, फिर भी बाघ पकड़ में नहीं आ सका है, जिससे आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार से गांव के नजदीक गन्ने के खेतों में बैठे बाघ से ग्रामीण दहशत में हैं। यह बाघ दो पालतू सुअरों का शिकार कर चुका है। मंगलवार की शाम को बलेरा गांव निवासी रामदास की पत्नी शाम छह बजे घर के बाहर बंधे पालतू सुअर को चारा डालने के बाद कुछ दूरी पर बैठी खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक घर से सटे गन्ने के खेत से एक बाघ निकला और झपट्टा मारकर सुअर को गन्ने के खेत में खींच ले गया।
विज्ञापन

महिला के चीखने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाघ ने गांव के ही मान सिंह के पालतू सुअर को भी घायल कर दिया। गांव में इस तरह लगातार बाघ की आवक से ग्रामीणों में दहशत है। मामले में ग्रामीणों ने पार्क अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद डीडी दुधवा मनोज कुमार सोनकर, बेलरायां वार्डेन सीपी सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया है। दो हाथियों को बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। वहीं गन्ने के खेत के पास पिंजड़ा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम बाघ को खदेड़ने का प्रयास कर रही है। बाघ न तो पिंजड़े में ही जा रहा है और न ही जंगल की ओर वापस जा रहा है। जिससे आसपास गांव के ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed