फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the needy will get a full meal for ten rupees

Lakhimpur Kheri News: अब जरूरतमंदों को मिलेगा दस रुपये में भरपेट भोजन

Sat, 12 Oct 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now the needy will get a full meal for ten rupees
गोला में मां नारायणी अन्नपूर्णा रसोई के शुभारंभ पर मौजूद अतिथि। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम नारायणी मंदिर में नवरात्रि के समापन पर सायंकालीन मां नारायणी अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और नायब तहसीलदार सर्वेश यादव ने नवरात्र के समापन पर मां सिद्धिदात्री और मां नारायणी का पूजन एवं भोग लगाकर अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत कराई। रसोई के शुभारंभ पर कन्या भोज कराया गया।

आश्रम एवं मां नारायणी मंदिर के सर्वराकार आनंद त्रिवेदी ने बताया कि रसोई का समय शाम 6:00 बजे से 8:00 तक रहेगा। जरूरतमंद को 10 रूपये में सेवा शुल्क देकर भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अतिथियों ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर श्रीराम कथा वाचक अंजनी शरण जी महाराज, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, संदीप अवस्थी, सुशील पांडे, सुरजनलाल वर्मा, सुरेश चंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed