फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Now the Human Rights Commission complaint

...अब मानवाधिकार आयोग में शिकायत

Wed, 28 Jan 2015 05:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी में चकबंदी के दौरान हुई धांधली और किसान की मौत के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट के वकील ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजते हुए मोहम्मदी कस्बे के बाजार खुर्द के मूल निवासी हाईकोर्ट के वकील अजीज मंसूरी ने बताया कि मोहम्मदी में चकबंदी के नाम पर करोड़ो रुपये का घोटाला और रिश्वतखोरी हुई है। इसी के चलते किसान मूंगालाल भी मौत के मुंह में समा गया। इस बाबत मोहम्मदी थाने में चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला भी उसके परिवार वालों ने दर्ज कराया था। इसके बाद जन आक्रोश और अभिलेखों से छेड़खानी, धोखाधड़ी और जालसाजी की परतें खुलने लगीं तो मजबूरन प्रशासन को मोहम्मदी में चकबंदी बंद करानी पड़ी।
विज्ञापन

डीएम ने गंभीरता से लिया मामला
एडीएम हरिकेश चौरसिया की रिपोर्ट पर डीएम गौरव दयाल ने तीन आदेश पारित किए कि अभिलेखों में गड़बड़ी करते हुए अधिक जमीन अपने नाम दर्ज कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल की जाए और गड़बड़ रिकार्ड को फिर से दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट भी जाएंगे मंसूरी
मानवाधिकारों आयोग में शिकायत करने के साथ ही अजीज मंसूरी ने बताया कि जिस तरह स्थानीय पुलिस पर ऊपरी दबाव पड़ रहा है, ऐसे हालात में किसानों को न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद नहीं है इसीलिए उन्होंने जनहित से जुड़े इस मसले को मानवाधिकार आयोग में दाखिल किया है तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, साथ ही उन्होंने बताया कि किसान मूंगालाल की मौत बेकार नहीं जाएगी वह जरूरी दस्तावेज जुटा चुके हैं, पूरे मसले की सीबीआई जांच कराने के लिए हड़ताल खत्म होते ही हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed