फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now on August 23, the mehndi will be decorated in the hands of Chandni.

अब 23 अगस्त को चांदनी के हाथों में सजेगी मेहंदी

Fri, 23 Jul 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now on August 23, the mehndi will be decorated in the hands of Chandni.
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार को बरात लेकर नहीं आया था दूल्हा
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा निकाह के लिए हुआ तैयार
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के टेंगनहा गांव में दहेज की मांग को लेकर शादी ने इनकार करने वाला दूल्हा, दुल्हन चांदनी की जिद के आगे हार गया और बृहस्पतिवार देर शाम शादी के लिए तैयार हो गया। अब 23 अगस्त को दोनों की शादी होनी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टेंगनहा निवासी रहीश ने बताया कि उसनेे अपनी बेटी चांदनी की शादी गांव के ही आलमीन पुत्र सफीक खां के साथ तय की थी। इसके एवज में रहीश ने वर पक्ष को पहले ही 20,000 रुपये समेत अन्य सामान दे रखा था। बुधवार को बरात आनी थी, लेकिन जब दोपहर तक बरात नहीं आई तो दुल्हन समेत उसके परिजन दूल्हे के घर पहुंच गए। वहां दूल्हे ने दहेज में मोटर साइकिल समेत अन्य सामान की मांग कर दी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी कर पाने में जब दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो दूल्हे आलमीन व उसके घर वालों ने बरात लाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो लड़की के पिता ने पुलिस से मदद मांगी, जबकि दुल्हन चांदनी कार्रवाई न चाहकर निकाह करने पर अड़ी रही है। बृहस्पतिवार देर शाम दूल्हा शादी करने को तैयार हो गया। अब दुल्हन चांदनी को 23 अगस्त को फिर से मेहंदी लगेगी। आलमीन बरात लेकर आएगा और चांदनी से निकाह करेगा। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि दुल्हन चांदनी कार्रवाई नहीं चाहती थी। इसलिए दूल्हे को शादी के लिए राजी करवाकर निकाह की तारीख तय करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed