फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now Green wrote on ballots Will the future leaders

अब हरे मतपत्रों पर लिखा जाएगा प्रधानों का भविष्य

Fri, 28 Aug 2015 11:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 28 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now Green wrote on ballots Will the future leaders
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कई रंगों का मतपत्र जारी किया है। इस बार जिले के मतदाता हरे रंग के मतपत्र पर ग्राम प्रधानों की किस्मत लिखेंगे। वहीं जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग रंग में मतपत्र छपकर आ गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान पद का मतपत्र हरा, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग का मतपत्र जारी किया गया है। सभी पदों के मतपत्र भरपूर संख्या में आए हैं। जिन पर मतदाता अपना वोट डालकर उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। गांवों में उम्मीदवार मतदाताओं को मतपत्र के रंग और उस पर छपे चुनाव चिह्न को बताकर भी वोट मांगते हैं। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि सभी पदों के लिए जारी किए गए मतपत्र यहां आ गए हैं। चुनाव के समय इन मतपत्रों को मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

किसके लिए कितने मतपत्र
जिला पंचायत सदस्य-29,10,600
ग्राम पंचायत सदस्य-29,25,900
क्षेत्र पंचायत सदस्य-29,23,900
ग्राम प्रधान पद के लिए-29,24,100
बीएलओ को हटाने की मांग
सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत गूमचीनी निवासी आदित्य कुमार ने मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया है। आदित्य का कहना है कि सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल कर दिए गए हैं। तमाम मतदाता लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले हैं। कई लड़कियों की शादी होने के बाद भी सूची से उनका नाम नहीं काटा गया है। कई ऐसे लोग हैं, जो बालिग हैं फिर भी उनका नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल किया गया है। आदित्य ने बीएलओ को हटाने और मतदाता सूची दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed