{"_id":"683de67a9cafe0bd070511f2","slug":"now-even-those-with-an-income-of-rs-3-lakh-can-avail-the-benefits-of-marriage-scheme-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-147257-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब तीन लाख की आय वाले भी ले सकेंगे विवाह योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब तीन लाख की आय वाले भी ले सकेंगे विवाह योजना का लाभ
Mon, 02 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार ने अब प्रति विवाह एक लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस दौरान नवदंपती को उपहार स्वरूप दिए जाने वाले सामान की संख्या भी बढ़ाई गई है। इतना ही नहीं अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए आय की सीमा भी दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक एक विवाह पर 54 हजार रुपये का बजट निर्धारित था, जिसमें 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते थे और 10 हजार रुपये के उपहार दिए जाते थे। छह हजार रुपये पंडाल, भोजन आदि व्यवस्था पर खर्च होते थे।
नई व्यवस्था में सरकार अब प्रति विवाह एक लाख रुपये खर्च करेगी, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे और 25 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। 15 हजार रुपये भोजन, पानी, पंडाल, बिजली आदि व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
--
25 हजार रुपये से 24 प्रकार के दिए जाएंगे उपहार
सामूहिक विवाह में वर-वधु को 25 हजार रुपये की कीमत के 24 उपहार दिए जाएंगे, जिसमें पांच साड़ी, ब्लाउज, एक जोड़ी पैंट शर्ट, 30 ग्राम की चांदी की पायल, 10 ग्राम चांदी की बिछिया, डिनर सेट, पांच लीटर का कूकर, कढ़ाई, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, 10 लीटर का वॉटर कूलर, कपड़ा प्रेस, सिंगल बेड के दो गद्दे, दो चादर, दो तकिया, सिंदूर, दो दर्जन लाल चूड़ी, चार कंगन आदि शामिल होंगे।
--
इस बार 896 बेटियों का विवाह कराने का मिला लक्ष्य
जनपद में पिछले वर्ष 1791 बेटियों का विवाह कराया गया था। इस बार सरकार ने 896 बेटियों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। विवाह का लक्ष्य आते ही लाभार्थियों के आवेदन मांगे जाने लगे है। विवाह में अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
--
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दी गई है। आय की सीमा भी बढ़ा दी गई है। पहले आय दो लाख रुपये वार्षिक थी, जिसको अब तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
-तेजस्वी मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी