फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now even halt halt intercity

अब हाल्ट पर भी रुकेगी इंटरसिटी

Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now even halt halt intercity
train - फोटो : amar ujala
यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे का निर्णय
विज्ञापन

मैलानी और सीतापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर अब हाल्ट पर भी रुकेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो एक जुलाई से लागू भी हो गए हैं।  जिससे हाल्ट पर उतरने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
अब तक सीतापुर और मैलानी के बीच चलने वाली 52241 एवं 52242 फास्ट पैसेंजर ट्रेन हाल्टों पर नही रुकती थीं। 52241  फास्ट पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर से सीतापुर के लिए दोपहर 1.15 पर और मैलानी के लिए दोपहर 1.45 पर  रवाना होती है। इससे यहां पर उतरनेे वाले यात्रियों को असुविधा होती थी। इस कारण हाल्ट पर उतरने के लिए यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन का  इंतजार करना पड़ता था। पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा में यात्रियों को कई कई घंटे लखीमपुर स्टेशन पर बिताने पड़ते थे। लेकिन एक जुलाई से सेंक्च्युरी सहित अन्य छह ट्रेनों के बंद किए जाने का निर्णय लेने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों ने इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर ट्रेन को हाल्ट पर भी रोके जाने के निर्देश देते हुए इसकी समयसारिणी भी जारी कर दी है। इससे अब यह ट्रेन भल्लिया, कादीपुर सानी, परसेहरामाल हाल्ट पर भी रुकेगी।  इस संबंध में रेलवे कंट्रोल ने भी सभी स्टेशन मास्टरों को अपने यहां से इस ट्रेन के समय हाल्टों के टिकट जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

यात्रियों में बना रहा संशय
रेलवे बोर्ड  के निर्देश पर एक जुलाई से सेंक्च्युरी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को बंद कर दिया गया। जिससे 30 जून को पलिया जाने के बाद सेंक्च्युरी एक्सप्रेस वहीं पर खड़ी हो गई और एक जुलाई की सुबह सीतापुर के लिए नही चली लेकिन लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री सीतापुर तक इससे जाने के लिए शुक्रवार की सुबह जाने के लिए स्टेशन पर जा पहुंचे लेकिन इस दौरान टिकट विंडों बंद मिलने पर जब इन लोगों ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया तो उन्होंने ट्रेन के बंद हो जाने की बात बताई। जिससे यात्री मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed