{"_id":"572a3d1f4f1c1b12215cd26f","slug":"now-district-officials-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे निरीक्षण
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएसए को देंगे परिषदीय विद्यालयों की आख्या सहित रिपोर्ट
शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन, नि:शुल्क यूनीफार्म एवं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण का निरीक्षण अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। इस संबंध में डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डीएम आकाशदीप ने कहा कि सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं विभाग प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015-16 को शैक्षिक उन्नयन वर्ष घोषित किया है। डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोग प्रतिमाह कम से कम पांच प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे, नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है जो शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। यहां बीएसए डा. ओपी राय ने सभी अधिकारियों को निरीक्षण आख्या का प्रारूप उपलब्ध कराया।
विज्ञापन