{"_id":"3fb0fca9614dd0a0fe85f25753218e60","slug":"now-caste-people-would-survey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पिछड़ी जाति के लोगों का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पिछड़ी जाति के लोगों का होगा सर्वे
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 25 May 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी की दिशा में शासन ने पिछड़ी जाति की जनसंख्या के आंकड़े जुटाने के लिए सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिले के छह लाख 63 हजार 556 ग्रामीण परिवारों का सर्वे कराया जाएगा, जिसके लिए 200 परिवार की आबादी पर एक-एक प्रगणक लगाया जाएगा और 10 प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा। डीएम ने सीडीओ नितीश कुमार को नोडल अफसर और तहसीलों के एसडीएम को जोनल अफसर नामित किया है।
डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि सर्वे की मानीटरिंग के लिए प्रत्येक ब्लाक पर एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया हैै। ब्लाक स्तर पर बीडीओ खंड अधिकारी होंगे। सर्वे के दौरान प्रगणक परिवारों के मुखिया का नाम लिखेंगे और पिछड़ी जाति के परिवारों की सूचना प्रपत्र पर अंकित करेंगे। प्रगणकों की ड्यूटी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों, लेखपाल और किसान सहायक समेत ग्राम स्तरीय राज्य कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। डीपीआरओ के मुताबिक परिवारों की संख्या के लिहाज से करीब 3300 प्रगणक और 330 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पिछले पंचायत चुनाव में करीब 47 फीसदी पिछड़ी जाति की आबादी थी।
यह है कार्य और समयावधि
प्रपत्रों का मुद्रण, प्रगणक/पर्र्यवेक्षक की नियुक्तियां 30 मई तक, राजस्व अधिकारियों, बीडीओ आदि का प्रशिक्षण 31 मई से 11 जून तक, ब्लाक स्तर पर जोनल, ब्लाक अधिकारियों का प्रशिक्षण 13 जून, प्रगणक को सामग्री का वितरण 14 जून, सर्वे 15 से 25 जून तक, ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायतवार सूचियाें की तैैयारी 22 से 23 जून तक, पंचायतवार सूचियाें का प्रकाशन 24 से 30 जून तक, आपत्तियों की प्राप्ति एक से चार जुर्लाई 2015 तक, आपत्तियों का निस्तारण पांच से 10 जुलाई तक, पंचायतवार सूचियों को ठीक करना 11 और 12 जुलाई 2015, जिला स्तर पर सूचियों का संकलन 13 से 15 जुलाई तक, डीएम द्वारा जांचोपरांत निदेशक को सूचियों का प्रेषण 16 जुर्लाई, डीएम द्वारा सूचियों का पंचायतवार प्रकाशन 18 जुलाई।