फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now animals will eat "pickles", tender process completed

Lakhimpur Kheri News: अब पशु खाएंगे ''अचार'',टेंडर प्रक्रिया पूरी

Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now animals will eat "pickles", tender process completed
लखीमपुर खीरी। गर्मियों के समय हरे चारे का संकट हो जाता है। ऐसी दशा में पशुओं को भूसा या अन्य सूखा चारा ही नसीब होता है, लेकिन अब पशुओं को साल भर हरा चारा दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं को अब साइलेज चारा दिया जाएगा। इसको अचार भी कहा जाता है। साइलेज चारा विशेष तकनीकी से तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि साइलेज चारा आपूर्ति के लिए पांच कंपनियों ने टेंडर डाला था। कपिला पशु आहार कंपनी का टेंडर फाइनल हुआ है। यह कंपनी 7.27 रुपये प्रति किलो के हिसाब से साइलेज चारा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. दिनेश सचान ने बताया कि साइलेज एक पशु आहार है। इसमें हरे चारे और अनाज दोनों के गुण होते हैं। 15-20 फीसदी मक्के के दाने होते हैं। फाइबर और स्टार्च दोनों पाए जाते हैं। साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी लगभग 8-10 प्रतिशत होती है। हरे चारे को लंबे समय तक संरक्षित करने की प्रक्रिया ही साइलेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खास बात यह है कि साइलेज सालभर पशुओं को खिलाया जा सकता है। इसके सेवन से जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही दूध का फैट बढ़ने से बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है।

---------------
साइलेज चारा बनाने की विधि
साइलेज को गड्ढों में बनाया जाता है। जमीन के नीचे बनाए गए साइलेज अच्छे रहते हैं और आसानी से बन जाते हैं। किसानों के लिए इसे गड्ढे में तैयार करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। आठ फुट चौड़े और 12 फुट गहरे गड्ढे में पशुओं के लिए तीन महीने का चारा संरक्षित किया जा सकता है। साइलेज के लिए गड्ढे बनाए जाते हैं और इन गड्ढे की दीवारें धरातल से थोड़ी ऊपर उठी होनी चाहिए। ताकि बारिश का पानी गड्ढे में न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed