फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notice three times, but not flood warning section

तीन बार नोटिस, फिर भी नहीं चेता बाढ़ खंड

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन खीरी। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Notice three times, but not flood warning section
water - फोटो : amar ujala
प्रशासन ने भी दिखाई लापरवाही, खामियाजा भुगत रहे बाढ़ पीड़ित 
विज्ञापन

डीएम ने एक और एसडीएम ने दो बार नोटिस देकर बाढ़ खंड शारदानगर को बंधे को मजबूत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी बाढ़ खंड के अधिकारी नहीं चेते। प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर नहीं हुए। यदि प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की मांग पर संजीदा हो जाते तो शायद यह हालात नहीं होते। सोमवार को जो कुछ हुआ वह लापरवाही का ही नतीजा था।  

बता दें कि शारदा नदी से निकला घाघी नाला बहतिया नाले में आकर मिलता है। घाघी नाले से झौवापुरवा, पुरैना, खमरिया सहित कई गांव प्रभावित होते हैं। बरसात के समय यहां के हालात काफी खराब हो जाते थे। शारदा के उफनाने से घाघी नाला विकराल रूप ले लेता था। जिससे सैकड़ों गांव जलमग्न हो जाते थे और फसलें तबाह हो जाती थीं। प्रशासन की ओर से ध्यान न देने पर बाढ़ पीड़ितों ने तीन साल पहले श्रमदान कर रानीगंज के पास बंधा बनाया था। कई बार ग्रामीणों ने बंधे को मजबूत कराने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन हरकत में नहीं आया। सात जून को डीएम आकाशदीप समग्र लोहिया गांव खमरिया आए थे। वापस जाते समय ग्रामीणों ने उनका काफिला रोक लिया था और बंधे को मजबूत कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने बाढ़ खंड को नोटिस देकर हफ्ते भर में काम चालू करने के निर्देश दिए थे। नियत समय पर जब काम चालू नहीं हुआ तो रानीगंज, लुधौरी सहित कई गांवों के ग्रामीण 15 और 18 जून को एसडीएम निघासन से मिले। एसडीएम ने भी दो नोटिस दीं, लेकिन इसका भी अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने नोटिस देने तक ही अपनी जिम्मेदारी समझी और नोटिस पर क्या कार्रवाई हुई? इसको भी जानने की जहमत नहीं उठाई। यदि प्रशासनिक अफसर बंधे को लेकर पहले से सतर्क हो जाते तो सैकड़ों गांवों को जलमग्न होने से बचाया जा सकता था और सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बाद होने से बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed