{"_id":"6116bdce8ebc3ee0846c5a43","slug":"notice-issued-to-six-ado-panchayats-lakhimpur-news-bly4562683130","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह एडीओ पंचायत को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह एडीओ पंचायत को नोटिस जारी
विज्ञापन
सभी पर अफसरों के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप
पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का नहीं किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने छह ब्लॉकों नकहा, बेहजम, बिजुआ, पलिया, रमियाबेहड़, निघासन के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर अगस्त 2021 का वेतन रोकने, मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की चेतावनी दी है। इन पर कार्य में लापरवाही और आला अफसरों के आदेश की अवहेलना करने का आरोप है।
ग्राम पंचायतों में सचिवालय की स्थापना कराने के लिए पंचायत भवनों को शीघ्र दुरुस्त किया जाना है। सामुदायिक शौचालयों को भी चालू किया जाना है। इसके लिए डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को 22 जुलाई से प्रतिदिन पांच ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नकहा ब्लॉक के एडीओ पंचायत गोवर्धन लाल राना ने अब तक कुल पांच ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। मगर डीपीआरओ को एक भी निरीक्षण आख्या नहीं भेजी गई। जबकि व्हॉट्सएप ग्रुप पर प्राप्त हुए फोटोग्राफ से पता चला कि निरीक्षण के समय सामुदायिक शौचालय बंद पाया गया था। फिर भी एडीओ पंचायत ने शौचालय बंद होने के कारणों की जांच नहीं की। साथ ही पंचायत भवन निर्माण की गति होने के बावजूद सचिवों को नोटिस जारी नहीं किया गया। नकहा के एडीओ पंचायत गोवर्धन प्रसाद राना के पास ही बेहजम ब्लॉक का चार्ज है। जहां 22 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया, लेकिन डीपीआरओ को मात्र छह ग्राम पंचायतों की आख्या भेजी गई।
बिजुआ ब्लॉक के एडीओ पंचायत चेतराम ने 13 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया, लेकिन उन्होंने निरीक्षण आख्या एक भी नहीं भेजी। पलिया ब्लॉक के एडीओ पंचायत चैनूराम राना ने 26 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया, लेकिन डीपीआरओ के पास सिर्फ तीन ग्राम पंचायतों की आख्या रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
रमियाबेहड़ ब्लॉक के एडीओ पंचायत रामऔतार राना ने 24 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया है, लेकिन डीपीआरओ के पास एक भी निरीक्षण आख्या नहीं भेजी गई। इसी तरह निघासन ब्लॉक के एडीओ पंचायत रामलाल राना ने 18 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। मगर उन्होंने निरीक्षण आख्या डीपीआरओ कार्यालय नहीं भेजी।
इन सभी एडीओ पंचायत पर विभागीय अधिकारी के निर्देशों की अनदेखी करने के साथ ही दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगा है। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बंद पाए गए, जिसके लिए जिम्मेदार स्वयं सहायता समूहों से जवाब तलब भी नहीं किया जा रहा है। जबकि डीपीआरओ ने कहा है कि जो स्वयं सहायता समूह काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें हटाकर दूसरे इच्छुक समूहों को सामुदायिक शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विभागीय निर्देशों का पालन न करने वाले छह ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करके चेतावनी दी गई है। प्रतिदिन कम से कम पांच ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी लापरवाही करने वाले एडीओ का वेतन रोकने के साथ मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करके कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- सौम्य शील सिंह, डीपीआरओ