फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not tested on the first day of a single copy of the assessment

मूल्यांकन के पहले दिन नहीं जांची गई एक भी कॉपी

Tue, 31 Mar 2015 12:20 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Not tested on the first day of a single copy of the assessment
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के  प्रथम दिन सभी संगठनों के शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर बाद आधे से भी कम शिक्षकों ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर अपनी आमद दर्ज करा दी लेकिन विरोध के कारण पहले दिन मूल्यांकन नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और धर्मसभा इंटर कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की और धर्मसभा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाना है। सोमवार को विरोध प्रदर्शन के कारण मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका। विरोध के कारण तमाम शिक्षकों ने ज्वाइनिंग भी नहीं दी। इस कारण राजकीय इंटर कॉलेज में 62 उप प्रधान परीक्षकों में 24 ने तथा 517 परीक्षकों के सापेक्ष 230 ने ही कार्यभार ग्रहण किया। इसके अलावा धर्मसभा इंटर कॉलेज में 61 उप प्रधान परीक्षकों के सापेक्ष 28 और 587 परीक्षकों के सापेक्ष 430 ने कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस, खीरी अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। मूल्यांकन कार्य 15 दिन में पूरा करना है। मंगलवार से मूल्यांकन कार्य शुरू करने की उम्मीद है।
इन संगठनों ने किया विरोध
जिले के माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र नाथ शुक्ला और महामंत्री अरविंद वर्मा, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कुलवंत सिंह चीमा, संजय वर्मा और माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के अध्यक्ष लवकुश शुक्ला, महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमुख मांगे
1. शिक्षकों के विनियमितीकरण में तदर्थवाद समाप्त किया जाए।
2. 2005 के बाद नियुक्तियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिले।
3. जीपीएफ कटौती शुरू की जाए।
4. अनुदेशकों को भी शिक्षकों का दर्जा मिले।
5. वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाए।
6. सभी लंबित अवशेषों का भुगतान कराया जाए।
मंगलवार को सभी शिक्षक करेंगे ज्वाइन
इस बाबत राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके जायसवाल और डीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल जी सेठ ने बताया कि उम्मीद है कि मंगलवार तक सभी परीक्षक कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed