फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not seven stores Could Administration

सात दुकानों का नहीं हो सका व्यवस्थापन

Tue, 17 Feb 2015 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद सात दुकानों का व्यवस्थापन (आवंटन) नहीं हो पाया है, जिससे आबकारी विभाग को झटका लगना तय माना जा रहा है। तीसरे चरण में 30 दुकानों का आवंटन होना था, जिसमें 23 लोगों ने ही आवेदन फार्म जमा किए हैं। लिहाजा सात दुकानों के भविष्य पर अनिश्चतता के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 2015-16 के लिए शराब दुकानों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है, जिसमें 30 दुकानों का किया जाना था। बताते चलें कि पहले रिन्यूवल, फिर लाटरी प्रक्रिया से व्यवस्थापन किया गया। अब ऑफर सिस्टम से 30 दुकानों का आवंटन किया जाना है, जिसमें 19 अंग्रेजी और 11 देशी दुकानें शामिल हैं। इसके तहत पुरानी (गत वर्ष) लाइसेंस फीस पर दुकान लेने का ऑफर दिया गया है। 16 फरवरी 2015 तक आवेदन फार्म लेने और जमा करने की अवधि बीत चुकी है। इस अवधि में 24 लोगों ने आवेदन फार्म खरीदे थे, जिसमें 23 फार्म (टेंडर) जमा हुए हैं। यह 18 फरवरी को कलक्ट्रेट सभागार में खोले जाएंगे। अवशेष सात दुकानों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया अब शासन स्तर से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी आबकारी अधिकारी डीपी तिवारी ने बताया कि भरसक कोशिश की गई, जिसमें 23 आवेदन फार्म जमा हुए हैं, जिनका आवंटन कराने के पश्चात रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। ऑफर में छूटने वाली दुकानों के बारे में शासन निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed