फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not having a cache can not find the money to get married

कैश न होने से बेटियों की शादी के लिए भी नहीं मिल रहा पैसा

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Not having a cache can not find the money to get married
shadi - फोटो : amar ujala
शाखा प्रबंधकों की मिन्नतें करते बैंक में घूम रहे लोग
विज्ञापन

 नोटबंदी का सबसे बड़ा असर शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य पर पड़ा है। अचानक नोट बंद होने से शादी की तैयारियां और खरीदारी ठप हो गयी है। 16 तारीख से शादी-विवाह का सीजन शुरू हुआ है। जिनके पास बड़े नोट रखे थे, उन्होंने जमा तो कर दिए, लेकिन बैंकों में कैश के अभाव से उनका खातों में जमा पैसा निकल नहीं पा रहा है। सरकार ने शादी-विवाह के लिए लोगों के पास पैसे न होने की दिक्कतों को देखते हुए शादी के कार्ड पर ढाई लाख रुपये तक की धनराशि निकालने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन बैंकों में कैश कम होने से जरूरतमंद लोगों को पैसे नहीं मिल पा रहे हैं।

बांकेगंज क्षेत्र में जिन घरों मे शादी-विवाह है, वे शादी का कार्ड लेकर शाखा प्रबंधकों से मिन्नतें करते हुए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। खातों में पर्याप्त पैसा होने के बावजूद उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। इलाके के लखविंदर सिंह, श्याम बिहारी गुप्ता, मुन्ना खां, नासिर खां आदि का कहना है कि 28 नवंबर को बेटियों की शादी के लिए उनके दरवाजे पर बारात आनी है। दिक्कत यह है कि उन्हें इस समय उधारी मिलने में भी समस्या आ रही है। क्योंकि मिलने-जुलने वाले और शुभचिंतकों के पास भी इतना कैश नहीं है, कि वह दूसरों की जरूरतों को पूरा कर सके। खातों में पैसा होने के बावजूद लोग जेब से कंगाल है। उधर इस संबंध में कस्बा स्थित एसबीआई, इलाहाबाद बैंक के मैनेजर बीएन शर्मा और सौरभ कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या जायज है। बैंकों में कैश की कमी के चलते वे लोगो को जरूरत के मुताबिक पैसा नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होते ही सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप  लोगो के खातों में जमा धनराशि का भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed