Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not even a stretcher in the district hospital, patients being carried in the lap

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं, गोद में ढोए जा रहे मरीज

Sat, 11 Mar 2023 10:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Not even a stretcher in the district hospital, patients being carried in the lap
उपचार कराने बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर जाता तीमारदार
- गिनती की व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर मरीजों के लिए हैं नाकाफी, वह भी मौके पर नहीं मिलतीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल। मोतीपुर स्थित एमसीएच विंग में संचालित जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं मरीजों की तकलीफ बढ़ा रही हैं। आलम यह है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर तक नसीब नहीं हो पा रही है। ऐसे में तीमारदार अपने मरीज को गोद में उठाकर वार्ड या ओपीडी में ले जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। बेहतर सुविधाएं और इलाज की आस लेकर पहुुंचने वाले मरीज अस्पताल में अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मरीज से लेकर तीमारदारों को मुसीबत उठानी पड़ती है। इसका कारण जिला अस्पताल में संसाधनों का अभाव है।
विज्ञापन

बता दें कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल को मोतीपुर स्थित 200 बेड की एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया गया है। करोड़ों की लागत से बने इस भवन में अस्पताल शिफ्ट होने से लोगों को बेहतर सुुविधाएं मिलने की उम्मीद जागी थी, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तो दूर उन्हें पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रेचर न मिलने से तीमारदार अपने मरीज को कई लोगों की मदद से टांगकर लेकर जाते हुए दिखते हैं। एमसीएच विंग में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक जाने के लिए करीब 100 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके लिए उन्हें तमाम कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग मरीजों को होती है। चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को दवा दिलवाने के लिए तीमारदार गोद में उठाकर इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक ले जाने के लिए मजबूर होते हैं। इसके अलावा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए जाते समय मरीजों को स्ट्रेचर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

स्ट्रेचर न मिलने के कारण गोद में ही लेकर बनवाया पर्चा, फिर ओपीडी में दिखाया
80 वर्षीय मुन्नी को सांस लेने में दिक्कत होने पर घर के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जैसे तैसे अंदर ले जाकर ओपीडी में दिखाया। दवा दिलाने के बाद काफी देर तक स्ट्रेचर तलाशते रहे, जब वह नहीं मिली तो घर के लोग उन्हें गोद में उठाकर बाहर लाए। वहीं 65 वर्षीय जैदेई के कमर में दिक्क्त होने पर घरवाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। स्ट्रेचर के अभाव में पुत्र और पोता गोद में उठाकर बाहर लेकर आए और फिर घर गए। वहीं पेट में दिक्कत होने पर 70 वर्षीय गुरु प्रसाद को लेकर घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे। स्ट्रेचर न मिलने के कारण गोद में ही लेकर पर्चा बनवाया और फिर ओपीडी में दिखवाया। इसके बाद बाहर तक लेकर आए। ऐसे में बुजुर्ग मरीजों के तीमारदारों ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इंतजाम नाकाफी बताए।

रोजाना आते हैं 60 से 70 गंभीर मरीज
जिला अस्पताल में जिले भर के अलावा सीतापुर तक के मरीज आते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में सामान्य दिन में करीब 15000 नए पर्चे बनते हैं। इसमें करीब 60 से 70 मरीज 70 साल से अधिक उम्र के होते हैं। इनके लिए अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी का होना एक बड़ी समस्या बना हुआ है।

हेल्प डेस्क पर एक व्हीलचेयर मरीजों के लिए नाकाफी
जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क है। इसमें दो कर्मचारी तैनात हैँ। अस्पताल प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क को एक व्हीलचेयर दी गई है। जो मरीजों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है, क्योंकि जिला अस्पताल में रोजाना 60 से 70 बुजुर्ग मरीज आते हैं। यदि एक तीमारदार व्हीलचेयर लेकर चला जाय तो दूसरे को कम से कम एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे अन्य तीमारदारों के सामने बुजुर्ग को गोद में ही लेकर जाने का विकल्प रहता है। ऐसी ही स्थिति वार्डों की भी है। हेल्प डेस्क से लेकर वार्डों में मौजूद एक स्ट्रेचर मरीजों के लिए नाकाफी रहती है।


हेल्प डेस्क में व्हीलचेयर मौजूद है। इसके अलावा इमरजेंसी ओपीडी से लेकर प्रत्येक वार्ड में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर मौजूद हैं। तीमारदारों को हेल्प डेस्क पर जाकर व्हीलचेयर की मांग करनी चाहिए। मरीजों केे बेहतर सुुविधा दिलाने के लिए इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
- डॉ. हर्षवर्धन, सीएमएस जिला अस्पताल

उपचार कराने बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर जाता तीमारदार

उपचार कराने बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर जाता तीमारदार

उपचार कराने बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर जाता तीमारदार

उपचार कराने बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर जाता तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed