{"_id":"6434514dc4e6ff7a460d4ea6","slug":"nomination-process-will-start-in-tehsils-from-today-lakhimpur-news-c-4-1-122728-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP nikay Chunav 2023: लखीमपुर खीरी में आज से 17 अप्रैल तक होंगे पहले चरण के नामांकन, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP nikay Chunav 2023: लखीमपुर खीरी में आज से 17 अप्रैल तक होंगे पहले चरण के नामांकन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Tue, 11 Apr 2023 12:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। लखीमपुर खीरी में भी पहले चरण में चार मई को मतदान है। निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर नगर पालिका परिषद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर में और नगर पंचायत खीरी व ओयल की नामांकन प्रक्रिया तहसील कार्यालय में होगी। जबकि अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों की नामांकन प्रक्रिया संबंधित तहसील कार्यालय में होगी। इसके लिए कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं। इस दौरान प्रत्येक नामांकन कक्ष में एसडीएम एवं तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एक नजर में पहले चरण का पूरा शेड्यूल
- नामांकन पत्र जमा करना 11 से 17 अप्रैल
- नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल
- नाम वापसी 20 अप्रैल
- चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल
- मतदान 04 मई
- मतगणना 13 मई
तहसील सदर
नगर पालिका लखीमपुर- अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय उप संचालक (चकबंदी ) कक्ष सं.-28 कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। सदस्य पद के लिए (वार्ड एक से पांच तक) के लिए कार्यालय व न्यायालय सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं सहायक आयुक्त स्टांप कक्ष सं.33 कलक्ट्रेट परिसर में होगा।
वार्ड छह से दस तक के लिए न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 29, वार्ड 11 से 15 तक के लिए न्यायालय अपर उपजिलाधिकारी सदर के कक्ष संख्या 22, वार्ड 16 से 20 तक के लिए न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में, वार्ड 21 से 25 तक के लिए न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 24 एवं वार्ड 26 से 30 तक के लिए न्यायालय एसडीएम व मजिस्ट्रेट सदर के कक्ष संख्या 23 में नामांकन होगा।

नगर पंचायत खीरी- अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय तहसीलदार लखीमपुर के तहसील कार्यालय में होगा। जबकि वार्ड एक से आठ तक के सदस्य पद के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार अतिरिक्त खीरी - पैला, वार्ड नौ से 16 के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार खीरी तहसील लखीमपुर में होगा।
नगर पंचायत ओयल ढखवा- अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, तहसील लखीमपुर और वार्ड एक से 11 के सदस्य पद के लिए नामांकन न्यायालय नायब तहसीलदार भूड़ श्रीनगर के तहसील लखीमपुर कार्यालय में होगा।

गोला तहसील
नगर पालिका परिषद गोला- अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय परगनाधिकारी परगना मजिस्ट्रेट तहसील परिसर गोला में होगा। सदस्य पद के लिए वार्ड एक से पांच तक तहसीलदार न्यायिक कक्ष संख्या पांच, वार्ड छह से 10 तक बीआरसी कक्ष संख्या छह, वार्ड संख्या 11 से 15 तक सभागार कक्ष (भूतल), वार्ड संख्या 16 से 20 तक लेखपाल प्रशिक्षण कक्ष (प्रथम तल), वार्ड संख्या 21 से 25 तक राजस्व निरीक्षक कक्ष (प्रथम तल) में नामांकन होगा।
नगर पंचायत मैलानी- अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय तहसीलदार गोला कक्ष में नामांकन होगा। जबकि सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से 12 तक के नामांकन राजस्व निरीक्षक दाउदपुर (प्रथम तल) में होंगे।

तहसील पलिया
नगर पालिका परिषद पलिया- अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 11 में नामांकन होगा। जबकि सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से पांच तक तहसील सभागार कक्ष संख्या- सात की खिडकी- 01 पर, वार्ड संख्या छह से 10 तक तहसील सभागार कक्ष संख्या- सात की खिडकी नंबर- दो में, वार्ड संख्या 11 से 15 तक ई-डिस्ट्रक्टि कक्ष संख्या 13 में, वार्ड संख्या 16 से 20 तक न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष संख्या-14, और वार्ड संख्या 21 से 25 तक के नामांकन न्यायालय तहसीलदार कक्ष संख्या -16 में होंगे।
नगर पंचायत भीरा- अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय तहसीलदार कक्ष संख्या दो में होगा। सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से पांच तक के नामांकन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक कक्ष संख्या- पांच की खिड़की नंबर -एक में, वार्ड संख्या छह से 10 तक लेखपाल व राजस्व निरीक्षक कक्ष संख्या- पांच की खिड़की नंबर-दो में, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के नामांकन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक कक्ष संख्या -पांच की खिड़की नंबर-तीन पर होंगे।

तहसील धौरहरा
नगर पंचायत धौरहरा- अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष एसडीएम धौरहरा में होगा। सदस्य पद के लिए वार्ड एक से छह तक का नामांकन न्यायालय कक्ष एसडीएम (न्यायिक) धौरहरा में, वार्ड संख्या सात से 12 तक के नामांकन न्यायालय कक्ष तहसीलदार धौरहरा, वार्ड संख्या 13 से 17 तक के लिए न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार धौरहरा में होंगे।
तहसील- निघासन
नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा- अध्यक्ष पद का नामांकन तहसीलदार न्यायालय कक्ष संख्या नौ में होगा। सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से सात तक के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार खैरीगढ़ कक्ष संख्या छह में, वार्ड संख्या आठ से 15 तक के नामांकन बीआरसी कक्ष संख्या-सात में नमाकंन होंगे।
निघासन नगर पंचायत - अध्यक्ष पद का नामांकन एसडीएम निघासन कक्ष संख्या- तीन में, सदस्य पद के लिए वार्ड एक से सात तक न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष संख्या-चार एवं वार्ड संख्या आठ से 13 तक के नामांकन राजस्व लिपिक कार्यालय कक्ष संख्या-5 में होंगे।

तहसील -मोहम्मदी
नगर पालिका परिषद मोहम्मदी : अध्यक्ष पद का नामांकन तहसील मोहम्मदी न्यायालय एसडीएम मोहम्मदी के कक्ष संख्या 11 में होगा। सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से पांच तक के नामांकन तहसील परिसर सभागार कक्ष संख्या -19 की खिड़की नंबर-एक, वार्ड संख्या छह से दस तक के नामांकन तहसील परिसर सभागार कक्ष संख्या-19 की खिड़की नंबर-दो, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के नामांकन तहसील परिसर सभागार कक्ष संख्या 19 की खिड़की नंबर-तीन, वार्ड 16 से 20 तक तहसील परिसर सभागार कक्ष संख्या 19 की खिड़की नंबर-चार और वार्ड संख्या 21 से 25 तक के नामांकन तहसील परिसर सभागार कक्ष संख्या-19 की खिड़की नंबर- पांच पर होंगे।
नगर पंचायत बरबर- अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय तहसीलदार मोहम्मदी के कक्ष संख्या- दो में होगा। जबकि सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से 11 तक के नामांकन तहसील परिसर सभागार कक्ष संख्या-19 की खिड़की नंबर -छह पर होंगे।