फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Noise and protest by supporters of Sadar MLA

Lakhimpur Kheri News: सदर विधायक के समर्थकों का हल्लाबोल, विरोध-प्रदर्शन

Sat, 12 Oct 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Noise and protest by supporters of Sadar MLA
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में सदर विधायक योगेश वर्मा से मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। भाजपा विधायक के समर्थन में शुक्रवार को विलोबी मेमोरियल हॉल मैदान में कई संगठनों के हजारों लोग जुटे।
विज्ञापन

जनसभा के बाद जुलूस की शक्ल में विधायक समर्थकों की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची। जुलूस में शामिल भीड़ रास्ते भर एडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाती रही। कलक्ट्रेट परिसर में भी एक घंटे से अधिक समय तक विरोध-प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में पटेल सेवा संस्थान के आह्वान पर हुए स्वाभिमान रक्षा सम्मेलन में कुर्मी समाज, ब्राह्मण महासभा, किसान संगठन, वैश्य समाज, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आदि संगठनों के हजारों लोग सुबह करीब 10 बजे विलोबी हॉल मैदान पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल सेवा संस्थान के कौशल किशोर वर्मा ने कहा कि पुष्पा सिंह व उनके पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अपने साथियों के साथ विधायक योगेश वर्मा पर जानलेवा हमला किया। अभद्रता की। यह कृत्य लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इससे कुर्मी समाज में आक्रोश है।
कुर्मी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने भी घटना की निंदा की और आक्रोश जताया। जनसभा को अन्य संगठनों के लोगों ने भी संबोधित किया।

पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह आदि पर मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ ही एडीएम को हटाए जाने और सदर कोतवाल के निलंबन की मांग की। विलोबी हाल में जनसभा के बाद जुलूस की शक्ल में विधायक समर्थकों ने कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए समर्थक डीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय गेट के पास प्रदर्शन किया। करीब 40 मिनट के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed