{"_id":"68c1d34738aa9e247c0a88fd","slug":"no-trace-of-the-teenager-who-went-to-coaching-even-after-24-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155420-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोचिंग गई किशोरी का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोचिंग गई किशोरी का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। शाम तक घर वापस न आने पर किशोरी के मामा ने नीमगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 24 घंटे बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लगा है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नीमगांव पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय भांजी मंगलवार सुबह सात बजे घर से कोचिंग बताकर गई। काफी देर तक वापस नहीं पहुंची तो परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे। वहां पता चला कि किशोरी आज कोचिंग नहीं आई थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। जब कही पता नहीं चला तब नीमगांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर किशोरी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष, नीमगांव