फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No relief for whatsapp divorce victim after two years

व्हाट्सऐप पर दिया तलाक, दो साल बाद भी नहीं मिला न्याय

Thu, 08 Mar 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Mar 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
No relief for whatsapp divorce victim after two years
whatsapp

पहले स्पीड पोस्ट, फिर व्हाट्स ऐप के जरिए तलाक का शिकार हुई गोला गोकर्णनाथ की एक महिला काफी आहत है। वह बदायूं से लेकर खीरी तक के अफसरों के चक्कर काट थक चुकी है, लेकिन किसी ने उनकी पीड़ा नहीं सुनी। पीड़िता ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह बरेली के थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज निवासी फिरोजुद्दीन के साथ वर्ष 2012 को हुआ था। पति पीडब्ल्यूडी विभाग बदायूं में सिविल इंजीनियर है। दहेज में एक्सयूवी कार की मांग पूरी न होने पर उसे मार पीटकर प्रताड़ित करने लगे। वह चार साल पहले अपने भाई के साथ मायके चली आई। पति फिर उसे विदा कराने नहीं आए। यहां उसने बेटी को जन्म दिया। विदा कराने का दबाव बनाया तो पति ने धमकी दी। कई बार समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। कोई नतीजा न मिलने पर उसने गोला कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने वर्ष 2014 में अपराध संख्या शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। 
विज्ञापन

30 जून 2016 की शाम 06:23 बजे व्हाट्स ऐप पर तलाक तलाक तलाक लिखकर दे दिया और दूसरा निकाह कर लिया। उसका मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। वह बदायूं से लेकर खीरी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के पास चक्कर काट रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उसने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed