{"_id":"590f2aff4f1c1bdc55850c9e","slug":"no-excuses-will-work-will-have-to-work","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘नहीं चलेगा कोई बहाना, करना होगा काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नहीं चलेगा कोई बहाना, करना होगा काम’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अफसरों को चेताया, अगली बार होगी कार्रवाई
बोलीं, वार्ता चल रही या प्रयास किए जा रहे शब्दों के प्रयोग से दूर रहे अफसर
बाढ़-कटान का मुद्दा छाया, डीएम से किया सवाल- क्या योजना बनाई?
समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली समीक्षा बैठक विभागीय अधिकारियों के साथ की, जिसमें उन्होंने कहा कि वार्ता चल रही या प्रयास किए जा रहे शब्दों के प्रयोग से अधिकारी दूर रहें। अब सिर्फ काम करना होगा, जिसके लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। बाढ़-कटान के मुद्दे पर गंभीरता से विचार विमर्श किया और इसके समाधान की तैयारियों पर डीएम सहित संबंधित अधिकारियों से सवाल किए। अधिकारियों ने रटे-रटाए जवाब देने शुरू किए, तो प्रभारी मंत्री ने कई बार उन्हें बीच में टोक दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी रविवार को समीक्षा बैठक में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ), गेहूं खरीद, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, बाढ़ और कटान, गड्ढा मुक्त सड़कें, चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा छाया रहा। प्रभारी मंत्री ने बाढ़-कटान के मुद्दे पर डीएम आकाशदीप से कराए जा रहे कार्यों पर सवाल किए। बाढ़ और सिंचाई खंड के अधिकारियों ने नई परियोजनाओं के लिए बजट न मिलने की बात कही, साथ ही अभियंताओं ने बताया कि बंधे की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने पहले से शेष बजट को खर्च कर 15 दिन में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। कटान से विस्थापित परिवारों को सड़क किनारे से हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जारी नोटिस का मामला उठाया गया, जिस पर डीएम ने मुआवजा देकर दूसरी जगह बसाने का आश्वासन दिया। धौरहरा विधायक ने सिंचाई और पीडब्ल्यूडी की जमीनों पर माफियाओं का कब्जा होने का आरोप लगाया। तो प्रभारी मंत्री ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को निर्देश दिए। बैठक में सड़क, पेंशन का सत्यापन, पेयजल, फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने, चिकित्सा के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि 126 सड़कों को गड्ढामुक्त कराना है और 76 सड़कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
बैठक में सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा, पटेल राम कुमार वर्मा, मंजू त्यागी, अरविंद गिरि, रोमी साहनी, सौरभ सिंह सोनू, बाला प्रसाद अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी समेत सीडीओ अमित सिंह बंसल, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद, पीडी वीरेंद्र यादव, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीआई बीपी गौतम, एआरटीओ श्वेता वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विमोचन
कृषि विभाग द्वारा प्रकाशित मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। उप निदेशक कृषि डॉ शिवकुमार केसरी ने प्रभारी मंत्री समेत विधायकों को पुस्तकें भेंट की।
जमीन बेचकर कराएं गन्ना मूल्य भुगतान
बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान का भी मुद्दा उठा, तो प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी जिले की एक मिसाल देते हुए कहा कि मिलों के खिलाफ आरसी और एफआईआर की कार्रवाई से किसान का भला नहीं होने वाला। इसलिए चीनी मिलों की जमीनें बेचकर भुगतान कराया जाए। डीएम आकाशदीप ने बताया कि बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा मिले ही भुगतान करने में काफी पीछे हैं। तो प्रभारी मंत्री ने डीएम को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कार्रवाई के लिए पूरा सहयोग मिलेगा।
समीक्षा बैठक में उठे मुद्दे
1.धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने, वृद्धावस्था, समाजवादी पेंशन की जांच कराके अपात्रों की जगह पर पात्रों को नाम शामिल कराने की मांग उठाई।
2.पलिया विधायक रोमी साहनी ने गन्ना मूल्य भुगतान, बाढ़ समस्या सहित सुहेली नाले की सिल्ट सफाई का मुद्दा उठाया।
3.निघासन विधायक रामकुमार वर्मा ने गेहूं खरीद के दौरान किसानों की हो रही दिक्कतों सहित गन्ना मूल्य भुगतान की बात रखी।
4.सदर विधायक योगेश वर्मा ने गेहूं उतार में हो रही अवैध वसूली, शौचालय निर्माण में पीला ईंट लगाने सहित स्कूल और मंदिरों के पास खुली शराब की दुकानें हटवाने की बात कही।
5.श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने पात्रों के पास राशन कार्ड ना होने की बात कही, जंगल नंबर दस के कटान पीड़ितों को अभी तक मुआवजा ना मिलने की बात कही।
6.गोला विधायक अरविंद गिरि ने बाढ़ और कटान की समस्या को दूर कराने के लिए स्थाई समाधान की मांग रखी।