फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No clue found about missing Suraj, protest in tehsil

Lakhimpur Kheri News: लापता सूरज का नहीं मिला सुराग, तहसील में प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
No clue found about missing Suraj, protest in tehsil
पलिया एसडीएम को ज्ञापन देते माले के लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
पलियाकलां। टेढ़ा शहरी निवासी सूरज धानुक के करीब डेढ़ माह से लापता होने के मामले में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। पार्टी ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन देकर सूरज की तलाश कराने, एफआईआर दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के मुताबिक सूरज धानुक पुत्र विनय धानुक 17 अगस्त 2026 को साथियों के साथ जंगल में जंगली फूल/कटरकुड़ा बीनने गए थे। इसके बाद से वह लापता हैं। पत्नी गुड़िया ने 18 अगस्त को थाना पलिया में प्रार्थना पत्र देकर वन विभाग के कर्मचारियों पर सूरज और उसके साथियों को पकड़ने, पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। प्रार्थना पत्र में संबंधित वन कर्मचारियों के नाम भी बताए गए थे।
विज्ञापन

पार्टी का आरोप है कि एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई और परिवार को संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। मामले में 15 सितंबर को एसडीएम व सीओ पलिया और 25 सितंबर को डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद सूरज की बरामदगी या प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने छह मांगें रखीं। इनमें पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल तलाश, वन कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच, सूरज और उसके साथियों को कथित रूप से पकड़ने, पैसे मांगने व मारपीट के आरोपों की जांच, जंगल में शव जलाए जाने की घटना की जांच और परिवार को सुरक्षा व आवश्यक सहायता देना शामिल है। मांगें पूरी न होने पर व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed