फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine hours later, the train took off from Sitapur Mailani

नौ घंटे बाद सीतापुर से मैलानी रवाना हुई ट्रेन

Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nine hours later, the train took off from Sitapur Mailani
train - फोटो : amar ujala
सोमवार को खीरी और ओयल के बीच हुआ अंडरपास का निर्माण
विज्ञापन

सीतापुर-मैलानी रूट पर चलने वाली चार ट्रेनें रहीं प्रभावित 

सोमवार की सुबह ओयल और खीरी टाउन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को  खत्म करने का काम शुरू हुआ। यहां पर अंडरपास का निर्माण कराया गया, जो दिन में 1.25 बजे तक चला। इसको लेकर सीतापुर और लखीमपुर रूट पर करीब आठ घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। वहीं मैलानी से सीतापुर जाने वाली दो ट्रेनों को लखीमपुर से मैलानी के बीच चलाया गया।
 खीरी टाउन और ओयल के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 107 को सोमवार को खत्म कर दिया गया। इसकी जगह पर कार्यदायी संस्था ने अंडरपास का निर्माण करवा दिया। अंडरपास निर्माण का काम सोमवार की सुबह सात बजे के बाद शुरू हो सका  जो करीब दोपहर डेढ़ बजे तक चला।  इस दौरान सीतापुर और मैलानी के बीच चलने वाली चार ट्रेनें प्रभावित हुईं । इसमें मैलानी और तिकुनियां से सीतापुर जाने वाली दो ट्रेनों का लखीमपुर से पुन: मैलानी के लिए संचालन किया गया। लखीमपुर से सीतापुर जाने वाले यात्रियों को सेंक्च्युरी एक्सप्रेस के बाद दूसरी ट्रेन दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर मिली। वहीं सीतापुर से मैलानी के लिए पहली ट्रेन सुबह 7.45 बजे रवाना हुई, जबकि दूसरी ट्रेन  शाम 4.30 पर रवाना हो सकी । रूट ब्लाक होने के कारण सीतापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ा और इस ओर जाने के लिए यात्रियों को बस एवं प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

---
दो ट्रेनें लखीमपुर से हुई टर्मिनेट 
सीतापुर लखीमपुर रूट ब्लाक हो जाने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन दोपहर करीब दो बजे तक बंद रहा। तिकुनियां और मैलानी से सीतपुर जाने वाली 52239 और 52237 पैसेंजर ट्रेनों को लखीमपुर से टर्मिनेट करके मैलानी के बीच चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नौ बॉक्स लगाने में लगे छह घंटे
खीरी टाउन और ओयल के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 107 को खत्म करके, यहां पर  अंडरपास बनाए जाने के लिए  कार्यदायी संस्था ने सोमवार को 7.30 से दोपहर 12.30 तक का ब्लाक मांगा था। अंडरपास निर्माण में नौ बाक्स लगाए जाने थे। जिन्हें लगाने में  करीब डेढ़ बज गया। कार्यदायी संस्था के लोगों ने बताया कि एक बाक्स सेट करने में करने करीब 40 से 45 मिनट तक का समय आया। यहां पर नौ बाक्स लगाए जाने थे। इसलिए  समय  थोड़ा ज्यादा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed