फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine days later, 16 people came out in the investigation report

नौ दिन बाद आई जांच रिपोर्ट में 16 लोग संक्रमित निकले

Tue, 01 Jun 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nine days later, 16 people came out in the investigation report
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत काकोरी के ग्राम झाऊपुर में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनकी 21 मई को जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट 30 मई को आई।
विज्ञापन

झाऊपुर में दर्जनों लोगों को खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर ग्राम प्रधान के प्रयास से सीएचसी बांकेगंज की टीम ने 21 मई को 50 लोगों की कोरोना जांच की थी। टीम के सदस्य लैब असिस्टेंट मनोज कुमार, डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों में बुखार, खांसी होने की सूचना पर 50 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ था। साथ ही आरटीपीसीआर का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। उस समय एक महिला एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकली थी, बाकी लोग निगेटिव थे।
विज्ञापन

रविवार 30 मई को जब लखनऊ से आरटीपीसीआर की जांच की रिपोर्ट आई तो उसमें गांव के 16 लोग पॉजिटिव निकले। सीएचसी की टीम ने गांव में दवा का छिड़काव करवा कर पल्स चेक कर मरीजों को दवाइयां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीशचंद्र यादव ने बताया कि गांव में बैरिकेडिंग करवा दी है साथ ही ग्रामीणों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही रहने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed