{"_id":"607733d88ebc3ec79e7bc5aa","slug":"nigt-curfew-lakhimpur-news-bly443923821","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 नए संक्रमित मिले, रात्रि कर्फ्यू लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 नए संक्रमित मिले, रात्रि कर्फ्यू लगा
विज्ञापन
रात्रि कर्फ्यू के कारण सवा नौ बजे सदर बाजार पर चौराहा पर छाया सन्नाटा। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद में लगातार दो दिन तक 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने से कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंच गई। इसमें बुधवार को 150 लोग संक्रमित मिले, जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो गए। लिहाजा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आवागमन को नियंत्रित करने के लिए रात्रि कर्फ्यू घोषित कर दिया। यह रात्रि कर्फ्यू बुधवार रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी होगा। इस दौरान आवश्यक कार्य से ही लोग बाहर निकल सकेेंगे। डीएम का कहना है कि इस दौरान कोई बेवजह निकला तो खैर नहीं होगी।
रात्रि कर्फ्यू का बुधवार को असर भी दिखा, जब रात नौ बजे के बाद शहर की सड़कें सुनसान हो गईं।
डीएम ने बताया कि यह आदेश अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान राज्य एवं राजकीय मार्गों पर आवश्यक वस्तुओं को लाने-ले जाने, रात्रिकालीन शिफ्ट के सरकारी/अर्धसरकारी/कार्मिक एवं आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं से संबंधित निजी क्षेत्र के कर्मियों को छूट रहेगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को रोका नहीं जाएगा।
डीएम ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को रात्रि कर्फ्यू के आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
-------
फूलेबहड़ के आरओ समेत तीन ब्लॉकों के बीडीओ भी संक्रमित
जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। फूलबेहड़ के आरओ समेत तीन ब्लॉकों के बीडीओ भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले भी कई एआरओ समेत चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं गांवों में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेजी पकड़े है। ऐसे हालात में अधिकारी समेत मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में कोरोना का खौफ बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
जनपद में कोरोना की दूसरी लहर की तेजी का असर बड़े पैमाने पर दिखने लगा है। मंगलवार को 105 कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद बुधवार को रिकार्ड 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने से चहुं ओर दहशत है। इस बार अधिकारियों के साथ ही कर्मचारी भी संक्रमित मिल रहे हैं।
फूलबेहड़ ब्लॉक के आरओ/सहायक आयुक्त वाणिज्य कर ललित उपाध्याय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा फूलबेहड़, निघासन, रमियाबेहड़ ब्लॉक के बीडीओ भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं पलिया विधायक रोमी साहनी का बेटा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। ऐसे ही कुछ अन्य विभागों के कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। तो वहीं गांवों में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। कुछ दिन पहले बीएसए और डीआईओएस कार्यालय के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं, जिससे शिक्षकों में भी भय का माहौल बना हुआ है। चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण शिक्षकों में भी कोरोना का खौफ बढ़ने लगा है। लिहाजा चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के फैलने की ज्यादा आशंका के मद्देनजर शिक्षकों में भी घबराहट बढ़ रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षक अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं, जिसमें वह चुनाव के दौरान खुद को बलि का बकरा बनाए जाने की बात कह रहे हैं।
-
अखबार बांटने की रहेगी छूट
लखीमपुर खीरी। बढ़ते कोरोना संक्रमितों की वजह से डीएम ने भले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन आवश्यक सेवाओं में छूट दी गई है। इसमें अखबार बांटने वाले हाकर भी शामिल हैं। इसके चलते आपको अखबार बिना किसी नागा और देरी के हर दिन मिलेगी।
-
500 से ज्यादा ऐक्टिव केस होने पर शासन ने जिलाधिकारी पर फैसला छोड़ा था। इसलिए जनपद की बेहतरी के लिये बुधवार रात से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। जो, अगले आदेश तक प्रभावित रहेगा। जरूरी सेवाओं को इसमें छूट रहेगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम