फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nighshan flooding

निघासन के बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई

Wed, 15 Jul 2015 05:13 PM IST
निघासन
निघासन Updated Wed, 15 Jul 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बाढ़ से तबाह हुई फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों के नाम बनी चेकों को बैंक में फर्जी खाता खुलवा कर हड़पने के मामले मेें बड़ी कार्रवाई हुई है। दलालों के बाद अब तत्कालीन तहसीलदार और लेखपाल भी पुलिस जांच में फंस गए हैं। इस घोटाले को ‘अमर उजाला’ ने कई खबरें प्रकाशित करके उजागर किया था। मामले की जांच एसडीएम निघासन कर रहे हैं। उन्हीं के निर्देश पर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने दलालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच तहसील प्रशासन के गले की फांस बन गई है। जिन लेखपालों को एसडीएम अपनी जांच में बचाने का प्रयास कर रहे थे, पुलिस जांच में वही लेखपाल मुख्य दोषी पाए गए। इस मामले में पहले ही जेल जा चुके चार दलालों की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अपर जिला जज ने तत्कालीन तहसीलदार और संबंधित लेखपालों को आरोपी बनाने का निर्देश पुलिस को दिए। इस पर विवेचना अधिकारी ने तत्कालीन तहसीलदार और लेखपाल को भी भी अभियुक्त बना दिया है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ बाढ़ राहत घोटाला
वर्ष 2013-14 में आई भीषण बाढ़ से तबाह हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए शासन से मुआवजा राशि आई थी। लेखपालों ने इसमें कई मृतकों के नाम चेक बना दिए। तमाम किसानों के चेक उन्हें देने की बजाय दलालों के हाथ बेच दिए गए। जिन्होंने फर्जी आईडी के जरिए बैंकों में लाभार्थी किसानों के नाम से फर्जी खाते खुलवा कर चेक का पैसा निकालकर हड़प लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पहले ही चार लोग जा चुके हैं जेल
पुलिस जांच शुरू होने के बाद अब तक चार दलाल जेल जा चुके हैं। इन चारों की जमानत अब तक नहीं हो सकी है। बैंक में फर्जी खाता खोलने में इनकी सबसे अहम भूमिका रही है।

तहसीलदार ने भी दो लोगों को घोटाले का दोषी ठहराया
मौजूदा तहसीलदार जगदीश सिंह ने विवेचनाधिकारी को दिए गए लिखित बयान में बाढ़ राहत घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार राम औतार और क्षेत्रीय लेखपाल छत्रपाल यादव को दोषी ठहराया है। इसी आधार पर इन दोनों को अभियुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed