फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan Sadar XI won the match by eight wickets

Lakhimpur Kheri News: निघासन सदर इलेवन ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 07 Jun 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nighasan Sadar XI won the match by eight wickets
मझगईं। रामाधीन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित स्व. शत्रुहन प्रसाद वर्मा एवं स्नेह लता वर्मा मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में निघासन सदर इलेवन ने खालसा इलेवन को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। राजा की घातक गेंदबाजी के सामने खालसा इलेवन की टीम 59 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि व आयोजक डॉ. धीरेंद्र वर्मा ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खालसा इलेवन की शुरुआत खराब रही। कप्तान अनुज जायसवाल ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। निघासन सदर इलेवन की ओर से राजा ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट और अफजल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में निघासन सदर इलेवन ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विशाल ने उन्हें हेलमेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे लीग मैच में राजा इलेवन ने 10 ओवर में 83 रन बनाए। जवाब में मोना इलेवन को जीत के लिए नौ गेंद में सात रन चाहिए थे। इसी दौरान अंपायर के एक फैसले को लेकर विवाद हो गया। दोनों टीमों के बीच कहासुनी बढ़ने पर दर्शक भी मैदान में उतर आए। हंगामे के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मुकाबला अधूरा छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed