फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan case: Prosecution arguments completed

निघासन कांड : पूरी हुई अभियोजन की बहस

Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nighasan case: Prosecution arguments completed
लखीमपुर खीरी। निघासन कांड में एडीजे राहुल सिंह प्रथम की अदालत में कई दिनों से चल रही अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है। अदालत ने अब बचाव पक्ष को अपनी बहस करने के लिए मौका दिया है और अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

अभियोजन का पक्ष रखते हुए एडीजीसी बृजेश पांडे ने बताया कि निघासन में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद छह आरोपियों को दोषी पाया था। एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई है।
विज्ञापन

बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई चल रही है, जिसमें कई दिनों से चल रही अभियोजन की बहस बुधवार को पूरी हो गई है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना, वकार अहमद, फिरोज खान को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत ने 12 जून की तारीख मुकर्रर की है। 1 से 11 जून तक एडीजे राहुल सिंह प्रथम अवकाश पर रहेंगे। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता वकार अहमद ने बताया कि वह लिखित बहस दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed