{"_id":"6aa708587603b473b3026300","slug":"nidhi-shukla-will-protest-if-amarmani-joins-congress-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-184911-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अमरमणि कांग्रेस में आए तो आंदोलन करेंगी निधि शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अमरमणि कांग्रेस में आए तो आंदोलन करेंगी निधि शुक्ला
Mon, 14 Sep 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देती प्रसिद्ध कवित्री मधुमिता शुक्ला की बहन व कांग्रेस पीसीसी सदस्य निध
- फोटो : samvad
लखीमपुर खीरी। प्रसिद्ध कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की पैरवी कर रहीं उनकी बहन और कांग्रेस की पीसीसी सदस्य निधि शुक्ला ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच विरोध शुरू कर दिया है।
रविवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को फरेंदा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त के स्वागत के दौरान अमरमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी। इसकी भनक लगते ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष विरोध दर्ज कराया। वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से संपर्क कर चुकी हैं।
निधि के मुताबिक, 2004 में मधुमिता हत्याकांड की पैरवी के दौरान वह तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं। उन्होंने उनकी पूरी बात सुनकर न्याय की लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिया था। प्रियंका गांधी ने भी अमरमणि से दूरी बनाए रखने की बात कही थी।
विज्ञापन
निधि ने निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में अमरमणि को मधुमिता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा और बस्ती के अपहरण मामले में फरार घोषित अपराधी बताया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अमरमणि को कांग्रेस में शामिल किया गया तो वह सोनिया गांधी के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन और अनशन करेंगी।