फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nidhi Shukla feeling insecure after the release of Amarmani

Lakhimpur Kheri News: अमरमणि की रिहाई के बाद असुरक्षित महसूस कर रहीं निधि शुक्ला

Tue, 29 Aug 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nidhi Shukla feeling insecure after the release of Amarmani
निधी शुक्ला
लखीमपुर खीरी। कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई के बाद अपने को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। कई अधिकारी और अनजान लोग उन्हें फोन करके पता कर रहे हैं कि वह कहां हैं।
विज्ञापन

उन्होंने फोन पर बात करते हुए रिहा होने के बाद भी अमर मणि त्रिपाठी के घर न आने पर सवाल उठाए हैं। आशंका जताई है कि अमरमणि त्रिपाठी बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 15, 16 में रहकर कोई नई साजिश रच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमरमणि मेडिकल कॉलेज में रहकर अपनी बीमारी संबंधी कागज तैयार करने में लगे हैं, ताकि सुप्रीम कोर्ट में अपनी बीमारी का सबूत दे सकें। प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी इस काम में अमरमणि की मदद कर रहे है।
विज्ञापन

निधि शुक्ला ने कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। अधिकारी भी कॉल करके दबाव बना रहे है। उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट में देंगी। उन्होंने कहा कि अमर मणि त्रिपाठी अब तक पूरी सजा में सिर्फ डेढ़ दो साल ही जेल में रहे हैं। बाकी समय अस्पताल में ही बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed