फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NHAI repaired Palia-Bhira road in 24 hours in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: एनएचएआई ने 24 घंटे में दुरुस्त किया पलिया-भीरा मार्ग, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

Wed, 18 Sep 2024 02:14 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मरम्मत के बाद पलिया-भीरा मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि अभी बसों और बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक बरकरार है। पलिया अतरिया के आगे स्थित पुलिया के समीप सड़क पर पानी बह रहा है। वहीं पुलिया पर दूसरी तरफ भी पटान करने का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
NHAI repaired Palia-Bhira road in 24 hours in Lakhimpur kheri
पलिया भीरा मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने पलिया विधायक रोमी साहनी की सख्ती के बाद 24 घंटे में ही पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे बाढ़ से कटी पुलिया के एक तरफ की सड़क दुरुस्त कर दी है। इस मार्ग पर बुधवार को छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। हालांकि अभी बसों और बड़े वाहनों पर रोक बरकरार है। पलिया अतरिया के आगे स्थित पुलिया के समीप अभी भी सड़क पर पानी बह रहा है। पुलिया पर दूसरी तरफ भी पटान करने का कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन


पलिया-भीरा मार्ग पर स्थित पुलिया और सड़क सोमवार को भारी बारिश और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कट गई थी। सड़क की मरम्मत को लेकर विधायक रोमी साहनी ने सोमवार को एनएचएआई के अधिकारी से बात की थी। उन्होंने तल्खी से वार्ता कर 24 घंटे में मार्ग पर आवागमन शुरू कराने की बात कही थी। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर सड़क पर निर्माण सामग्री गिरा दी गई थी। पहले मार्ग पर आने वाली पानी की धार को रोकने का काम किया गया। इसके बाद पैदल राहगीरों के निकलने का रास्ता बनाकर पानी की धार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। मंगलवार को निर्माण सामग्री डालने के बाद मशीन से पूरी सड़क को बराबर किया गया। देर शाम मार्ग से चार पहिया वाहन को गुजारकर रास्ते की जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नदी से पुलिया तक 50 रुपये प्रति सवारी वसूला किराया
पलिया-भीरा मार्ग पर सड़क कटने की वजह से वाहन चालकों ने लोगों को शारदा नदी से कटी पुलिया तक लाने के लिए 50 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला। आपदा में अवसर तलाशते हुए ई-रिक्शा और मैजिक चालकों ने बाहर से आने वाले यात्रियों को जमकर लूटा। लोगों की फटकार सुनने के बाद मैजिक और ई-रिक्शा चालक दोपहर के बाद नजर नहीं आए। 

सड़क पर कार्य तो हुआ है, लेकिन अतरिया पुलिया के आगे काफी तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। ऐसे में छोटे वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर अभी प्रतिबंध है। - कार्तिकेय सिंह, एसडीएम, पलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed