फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New yoga center opened in the city, CA Shravan Gupta became the center head

Lakhimpur Kheri News: शहर में खुला नया योग केंद्र, सीए श्रवण गुप्ता बने केंद्र प्रमुख

Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
New yoga center opened in the city, CA Shravan Gupta became the center head
 केंद्र प्रमुख सीए श्रवण गुप्ता को बैनर व योग पट्टिका देते हुए पदा​धिकारी। स्रोत : संस्थान
लखीमपुर खीरी। राजापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अमृत सरोवर में बुधवार को भारतीय योग संस्थान का 35वां योग केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला प्रधान रमेश चंद्र वर्मा ने इस नए केंद्र की जिम्मेदारी सीए श्रवण गुप्ता को सौंपी।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने केंद्र प्रमुख को बैनर व योग पट्टिका देकर उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा ने योग की प्रारंभिक सूक्ष्म क्रियाएं, आसन कराए। जिला प्रधान ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग के लाभ बताए। बताया जिले में अब 13 महिला व 22 सामान्य सहित 35 केंद्र हो गए हैं। जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने योग मंजरी पुस्तिका की विशेषताएं गिनाईं। पदाधिकारी राम टहल वर्मा, रामदीन राठौर, आरसी सक्सेना ने नए केंद्र खोले जाने की सराहना की। केंद्र प्रमुख सीए श्रवण गुप्ता ने सभी साधकों से आग्रह किया कि वे केंद्र पर नित्य प्रति समय से आएं। केंद्र से निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते रहें। रोजाना सुबह छह बजे से योग क्रियाएं शुरू होंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशीला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed