{"_id":"5fef66c18ebc3e3b850d0158","slug":"new-year-2021-lakhimpur-news-bly4322331159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन मंदिरों में प्रार्थनाः हे प्रभु ! अब इस कोरोना दैत्य का वध कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले दिन मंदिरों में प्रार्थनाः हे प्रभु ! अब इस कोरोना दैत्य का वध कर दो
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन संकटादेवी मंदिर में पूजा के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नए साल के पहले दिन मंदिरों में बेतहाशा भीड़ उमड़ी। भगवान के आगे नए साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ लोग कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करना भी नहीं भूले। हालांकि मंदिरों में भीड़ बढ़ने के बाद कोविड प्रोटोकॉल की भी धज्जियां उड़ती दिखीं।
नए साल के स्वागत का सिलसिला शुक्रवार को दिन भर चला। सुबह उठते ही लोगों ने घर परिवार एवं मिलने वालों को नववर्ष की बधाई दी। इसके बाद मोबाइल या मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। नए साल पर मंदिरों में भी काफी भीड़ रही। प्राचीन संकटा देवी मंदिर में अल सुबह से श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। मां के दर्शन और पूजन कर घर परिवार और देश की खुशहाली के साथ कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना की। इस दौरान लोग कोविड प्रोटोकॉल को भी भूल गए। न सामाजिक दूरी दिखा न चेहरे पर मास्क।
नए साल के स्वागत को लेकर उत्साहित लोगों ने गुरुवार रात 12 बजे से ही अपनों को बधाई देनी शुरू कर दी थी। इस दौरान मोबाइल पर सबसे अधिक मेसेज का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद शुक्रवार सुबह उठते ही शुरू हुआ बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चला।
विज्ञापन
ओयल। मोहल्ला शिवाला में स्थापित अतिप्राचीन भगवान शिव के नरमदेश्वर मंदिर (मेढक मंदिर) में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। एक दूसरे के लिए मंगल कामनाएं करते हुए बधाइयां दी। वहीं मंदिर में पहुंच रहे हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
..
खूब बिके बुके और गुलाब
नववर्ष को लेकर शुक्रवार को फूलों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने प्रियजन को देने के लिए बॉस्केट बुकेे और गुलाब खरीदे। संवाद