फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New roster of seven-hour power cut from March 18 to March 23 released

Lakhimpur Kheri News: 18 से 23 मार्च तक सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी

Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
New roster of seven-hour power cut from March 18 to March 23 released
लखीमपुर खीरी। बिजली विभाग ने 18 से 23 मार्च तक बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। 18 से 23 मार्च तक मोहल्लावार सात घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। लगातार होती ट्रिपिंग और हर डेढ़ से दो घंटे पर जा रही बिजली से लोग परेशान हैं। उधर, अफसरों का कहना है कि ऐसा रीवैंप योजना के तहत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर में महीनेभर से ज्यादा वक्त से बिजली कटौती की जा रही है। अब बिजली विभाग ने नया रोस्टर जारी किया है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नए रोस्टर के मुताबिक, 18 मार्च को नई बस्ती, लालता चक्की निकट गढ़ी पावर हाउस, सेठ घाट चौराहा, फत्तेपुर बगिया, बुखारीटोला, पंजाबी कॉलोनी, छउछ, गोटैयाबाग, पिपरिया शिव मंदिर, पॉलिटेक्निक के पास नौरंगाबाद में कटौती की जाएगी। 19 मार्च को आयुष नर्सिंग होम के पास, शिवपुरी कॉलोनी, दुर्बल आश्रम, बाबूराम सर्राफनगर, हनियों टोला, राजगढ, गैस प्लांट के पास, उदयपुर, मंजू त्यागी वाली गली, मीरपुर प्यारेपुर में बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन

20 मार्च को नई बस्ती, पॉलिटेक्निक के पास, नौरंगाबाद, द्वारिकापुरी कालोनी, सेठ घाट चौराहा, रौजा टोला. बेहजम रोड़, राजगढ़, हर्ष राही ढावा के पास, गोटैयाबाग और 21 मार्च को बीआरसी छाउछ विद्यालय, पंजाबी कॉलोनी, केपी बैकेट हाल, पटेलनगर, नई बस्ती, शिवपुरी कालोनी, फत्तेपुर बगिया, मीरपुर, प्यारेपुर रातासराय में कौटती होगी। 22 मार्च को गोला रोड, राजगढ़, उदयपुर, गोटैयाबाग, आयुष नर्सिंग होम के पास, द्वारिकापुरी कॉलोनी, सेठ घाट चौराहा, मीरपुर, नौरंगाबाद, पिपरिया शिव मन्दिर, मदरसा डीहपुर और 23 मार्च को नई बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, पटेल नगर, सुमित्रा मोटर्स, केपी बैकेट हाल, शिवपुरी कॉलोनी, बाबूराम सर्राफ नगर, पॉलिटेक्निक के पास, प्यारेपुर, कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद रौजा टोला में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed