फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New police station being prepared to fight cyber crime

Lakhimpur Kheri News: साइबर अपराध से लड़ने के लिए तैयार हो रहा नया थाना

Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
New police station being prepared to fight cyber crime
खीरी में बन रहा साइबर थाना। संवाद - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर खीरी चौकी के पीछे करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक साइबर थाने का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। शेष काम दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

थाना शुरू होने के बाद साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों, डिजिटल साक्ष्यों की जांच और विवेचना के लिए जिले को आधुनिक सुविधाओं वाला अलग थाना मिलेगा।
साइबर थाने में निरीक्षक के लिए तीन कक्ष, मालखाना, स्टोर रूम, दिव्यांग शौचालय, सीओ कार्यालय, सीओ स्टाफ रूम, वॉशरूम और पुलिसकर्मियों के लिए स्टाफ रेस्ट रूम बनाया जा रहा है। पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के लिए छह शौचालय होंगे।
विज्ञापन

परिसर में सीसी कैमरे, पोर्च और पार्किंग की सुविधा होगी। अटैच्ड वॉशरूम के साथ इंचार्ज कार्यालय, इन्वेस्टिगेशन रूम, लॉकअप और मिनी कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साइबर लैब में होगी डिजिटल साक्ष्यों की जांच
अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि थाने में आधुनिक साइबर लैब बनाई जा रही है। इससे साइबर अपराध की जांच के लिए पुलिस को बेहतर संसाधन मिलेंगे और डिजिटल साक्ष्यों की जांच व विवेचना में सुविधा होगी।

रूरल इंजीनियरिंग विभाग के एई योगेश ने बताया कि करीब 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। शेष काम तेजी से कराया जा रहा है और दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed