{"_id":"6a53d32c1762a0bdd1001744","slug":"new-plants-were-planted-old-ones-were-found-abandoned-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179720-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए पौधे लगे, पुराने लावारिस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए पौधे लगे, पुराने लावारिस मिले
Sun, 12 Jul 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गांधी विद्यालय के पास टूटा पड़ा ट्री गार्ड। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत 92.08 लाख पौधे रोपे गए। इससे पहले पर्यावरण दिवस पर 15 लाख से अधिक पौधे लगाए गए थे। सवाल यह है कि पौधरोपण के बाद उनकी देखरेख कितनी हो रही है। शहर में टूटे और गायब मिले ट्री गार्ड तथा कई स्थानों से गायब पौधे इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
रविवार को पड़ताल में गांधी विद्यालय के पास ट्री गार्ड पूरी तरह टूटा मिला और वहां पौधा भी नहीं था। ट्री गार्ड में कूड़ा जमा मिला। शाहपुरा कोठी गेट के पास भी ट्री गार्ड टूटा मिला और पौधा सूखता नजर आया। शहर के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की स्थिति दिखी। हालांकि कई स्थानों पर पौधे और ट्री गार्ड सुरक्षित भी मिले।
चार साल में पौधरोपण
वर्ष
पौधरोपण
2023-24
95.21 लाख
2024-25
96.98 लाख
2025-26
96.75 लाख
2026-27
92.08 लाख
चीनी मिल परिसर में 3500 पौधे लगाए
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की खंभारखेड़ा, पलिया और गोला चीनी मिल परिसरों में 3500 पौधे लगाए गए। इस दौरान नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, सीडीओ अभिषेक कुमार, विधायक मंजू त्यागी, डीएफओ तापस मिहिर, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, अतुल सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
महाविद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे
भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में प्राधिकृत नियंत्रक नरेंद्र बहादुर सिंह के संरक्षण और प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला के निर्देशन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रो. गीता शुक्ला ने कचनार, अर्चना सिंह ने सहजन और रेखा पांडे ने वाटर ब्रश सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं, कर्मचारी और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।