{"_id":"672a619c75087001870d9abe","slug":"new-eco-tourism-circuit-ready-for-tourists-inauguration-will-be-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-132610-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सैलानियों के लिए नया इको टूरिज्म सर्किट तैयार, उद्घाटन कल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सैलानियों के लिए नया इको टूरिज्म सर्किट तैयार, उद्घाटन कल होगा
विज्ञापन
भीरा रेंज में झादीताल पर बनाया गया मचान। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में तैयार किया गया नया इको टूरिज्म सर्किट सात नवंबर से शुरू हो रहा है। यह टूरिस्ट सर्किट नई तैयारियों के साथ सैलानियों के लिए सजधज कर तैयार है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने बताया कि भीरा रेंज की चक बीट में बनाए गए नए इको टूरिज्म सर्किट को लेकर जंगल के अंदर पर्यटन मार्ग की साफ-सफाई, मचान आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। बफरजोन में नए पर्यटन सत्र का उद्घाटन सात नवंबर को प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना करेंगे। उनके साथ वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।
एफडी ने बताया कि यह नया टूरिस्ट सर्किट बफरजोन की भीरा रेंज के चक बैरियर से शुरू होकर जंगल के रास्ते झादीताल तक जाएगा। यहां से 35 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद चक बैरियर पर ही समाप्त होगा। टूरिस्ट सर्किट पर देश-विदेश के सैलानी जंगल के हरे-भरे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद,दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार और झादीताल के पानी में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों की खूबसूरती भी निहारेंगे।